फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   swatantra dev

जैसे 370 को हटाया वैसे ही मंदिर भी बनाएंगेः स्वतंत्र देव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
swatantra dev
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को मुरादाबाद में कहा कि जैसे जम्मू- कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा है वैसे ही एक दिन कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत मंदिर भी बन जाएगा। जिला पंचायत सभागार में अपने स्वागत समारोह में उन्होंने सरकार के सभी बड़े कार्यों का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रामपुर में आजम खां के खिलाफ बगैर रोकटोक के कानून अपना काम करेगा।

विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को खत्म करके श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को पूरा किया है। इसके साथ ही देश से दो विधान, दो निशान खत्म हो गए हैं। उन्होंने कहा कार्यकर्ता विश्वास रखें जैसे 370 को हटाया है वैसे ही एक दिन अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर भी बनेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा ने धर्म और जातिवाद से उठकर समाज के हर वर्ग के लिए समान रूप से कार्य किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस वंशवाद वाली पार्टी हैं। जबकि भाजपा में छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी शिखर पर पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हीं के बनाए पद चिन्हों पर चल रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि कितने भी बड़े पद पर क्यों न पहुंचा जाएं, हमेशा कार्यकर्ताओं का सम्मान करें।

कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रामपुर में आजम खां की गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि कानून के मुताबिक कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि 12 सीटों पर होने जा रहे उपचुनावों में विकास की बदौलत भाजपा सभी सीटें जीतेगी। प्रदेश में दो करोड़ 10 लाख से अधिक सक्रिय सदस्य बनने का दावा भी प्रदेश अध्यक्ष ने किया।


कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी, पूर्व सांसद एडवोकेट सत्यपाल सिंह सैनी, पूर्व सांसद सर्वेश सिंह, जिलाध्यक्ष हरिओम शर्मा, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, महापौर विनोद अग्रवाल, कांठ विधायक राजेश सिंह उर्फ चुन्नू, केके मिश्रा, गिरीश वर्मा, डीके शर्मा, गोपाल अंजान आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed