फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Surendra murder case: Both lost their jobs after dispute factory, accused killed them

Surendra murder case: फैक्टरी में विवाद के बाद दोनों की नौकरी गई, आरोपी ने दी थी धमकी.. फिर कर दिया कत्ल

Sat, 15 Jun 2024 01:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, पाकबड़ा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2024 01:33 PM IST
सार

पाकबड़ा इलाके में पबजी खेलने के विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। उसके परिजनों ने पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच कुछ समय पहले एक फैक्टरी में काम करने के दौरान नोकझोंक हुई थी। इसके बाद आरोपी ने सुरेंद्र की हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Surendra murder case: Both lost their jobs after dispute factory, accused killed them
मुरादाबाद में सुरेंद्र की हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

हासमपुर गोपाल गांव में मोबाइल पर पबजी खेलने के विवाद में सुरेंद्र की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि सुरेंद्र और मुख्य आरोपी योगराज के बीच चार माह पहले फैक्टरी में विवाद हुआ था। इस विवाद की वजह से मालिक ने दोनों को नौकरी से निकाल दिया था।

विज्ञापन


इसके बाद से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। हाशमपुर गोपाल निवासी सुरेंद्र सिंह के भाई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सुरेंद्र सिंह और योगराज सिंह दोनों एक ही फैक्टरी में काम करते थे। यहां दोनों के बीच चार माह पहले भी झगड़ा हो हुआ था। 
विज्ञापन


तब फैक्टरी मालिक ने दोनों को फैक्टरी से निकाल दिया था। घर लौटने के बाद भी योगराज ने सुरेंद्र से झगड़ा किया था। आरोपी ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। तब कुछ लोगों ने बीच में पड़कर समझौता करा दिया था। बृहस्पतिवार को आरोपी ने मौका पाकर अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर में चोट लगने से हुई मृत्यु

पुलिस ने शुक्रवार को सुरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि सुरेंद्र के सिर पर चोटों के कई निशान थे।  इसके अलावा उसके सिर में चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हुई थी।

आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

पाकबड़ा थाने की पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके घर दबिश दी लेकिन वह घटना के बाद ही फरार हो गए थे। इसके अलावा आरोपियों की रिश्तेदारियों में पुलिस ने दबिश दी है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थाने में लाश रखकर किया हंगामा

हासमपुर गोपाल गांव में बृहस्पतिवार दोपहर मोबाइल पर पबजी खेलने के विवाद में एक युवक पर डंडे से हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर शव लेकर परिजन थाने पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हासमपुर गोपाल गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (22) अपने गांव के बाहर हासमपुर चौराहे पर गांव निवासी योगराज सिंह के साथ बैठा हुआ मोबाइल पर पबजी खेल रहा था। पबजी खेलते हुए सुरेंद्र सिंह और योगराज में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो योगराज सिंह ने सुरेंद्र सिंह पर हमला बोल दिया। योगराज सिंह के साथ गांव निवासी सन्नी, तीर्थ सिंह और भीमा ने आकर उन्होंने सुरेंद्र सिंह को पीटना शुरू कर दिया।

लाठी डंडे और सरिया से सुरेंद्र सिंह को इतना पीटा की वह लहूलुहान हो गया। सुरेंद्र के शरीर पर कई स्थानों से खून बहने लगा था। आसपास के लोगों ने उसे जैसे तैसे इन हमलावरों से बचाया और मामले की जानकारी सुरेंद्र के परिजनों को दी। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर पाकबड़ा थाने पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

थाना प्रभारी ने परिजनों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि केस दर्ज लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed