फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Supervisor of paper mill dies in road accident

सड़क हादसे में पेपर मिल के सुपरवाइजर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Supervisor of paper mill dies in road accident
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में कांठ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पेपर मिल के सुपरवाइजर नितिन की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी नितिन कटारा (28) पुत्र प्रेम सिंह कटारा अगवानपुर शेरुआ चौराहा स्थित जीनस पेपर मिल में सुपरवाइजर था। नितिन के पिता बैंक ऑफ इंडिया की हापुड़ शाखा में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। नितिन के बडे़ भाई सुमित कटारा आईटीआई में कार्यरत हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि नितिन की बहन आकांक्षा है। आकांक्षा की 10 फरवरी को शादी होनी तय है। परिवार के लोगों ने बताया कि नितिन रविवार रात ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पेपर मिल चौराहे के पास बने पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने नितिन की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। नितिन की जेब तलाशने पर पुलिस को मोबाइल व आईडी कार्ड मिल गया, जिसके जरिये मृतक की पहचान की गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए के लिए भिजवा दिया गया। एएसपी सागर जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed