फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   super specialist doctors provide very soon to control death rate from corona

मृत्यु दर कम करने को मिलेंगे 14 विशेषज्ञ चिकित्सक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 03:21 AM IST
विज्ञापन
super specialist doctors provide very soon to control death rate from corona
मुरादाबाद। कोरोना से बढ़ती मृत्यु दर से अब शासन चिंतित है। जिन जिलों में मृत्यु दर अधिक है वहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। शासन से इसके लिए आवश्यकता पूछी गई है। मुरादाबाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपने अस्पतालों में बढ़ती मरीजों की संख्या के आधार पर 14 विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग की गई है। 15 दिन के लिए इनकी तैनाती होगी। पांच हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से इन्हें मानदेय मिलेगा। जिन अस्पतालों में विशेषज्ञ नहीं हैं वहां इन्हें नियुक्त कर मरीजों में जल्द रिकवरी के लिए प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिले में संक्रमितों के इलाज के लिए कोविड 19 एल वन, एल टू और एल थ्री श्रेणी के अस्पताल बनाए गए हैं। एल थ्री टीएमयू है। एल वन श्रेणी में रेलवे अस्पताल और एमसीएच विंग में एल टू श्रेणी का अस्पताल बना है। कॉसमॉस और विवेकानंद नर्सिंग कोविड केयर सेंटर के रूप में संचालित हैं। जिला अस्पताल को स्क्रीनिंग सेंटर और आइसोलेशन वार्ड के रूप में तैयार किया है। एल वन, एल टू में सामान्य लक्षणों वाले मरीज, कोविड केयर सेंटर सेंटरों में बिना लक्षणों वाले मरीज भर्ती किए जाते हैं। इनमें सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सक नहीं हैं। अचानक मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे टीएमयू भेजा जाता है। टीएमयू रेफर होने तक मरीज की हालत काफी अधिक बिगड़ जाती है, जिससे उसे बचाना मुश्किल हो जाता है। एल टू में सरकारी चिकित्सक और एल वन में रेलवे के डाक्टर सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. एमसी गर्ग के मुताबिक शासन ने मृत्यु दर रोकने और मरीजों के इलाज के लिए निजी अस्पतालों के सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की सेवाएं लेने की गाइड लाइन जारी की है। सीएमओ के मुताबिक मुरादाबाद के एल वन और एल टू के लिए 14 सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की जरूरत है। इनमें कार्डियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, चेस्ट फिजिशियन, गायनोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिशयन और एनेस्थेटिक्स शामिल हैं। इनका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही मानदेय पर सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। चिकित्सक को प्रतिदिन पांच हजार रुपये के हिसाब से मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों को मिलेगा कोरोना वारियर्स का प्रमाण पत्र
गाइड लाइन में 15 दिन के 75 हजार रुपये मानदेय तय किया गया है। अस्पताल की जरूरत के हिसाब से सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों का कार्यकाल अवधि बढ़ाई जा सकेगी। चिकित्सकों को क्वारंटीन, खाने-पीने की सुविधा के साथ पीपीई किट, चिकित्सा के लिए उनकी जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जाएगा। चिकित्सकों का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत बीमा भी कराया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि अगले सप्ताह तक सुपर स्पेशलिस्ट की तैनाती की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। चिकित्सा सेवा देने वाले डाक्टरों को कोरोना वारियर्स का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

- कोविड अस्पतालों में मानदेय पर 14 सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की तैनाती का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। इनकी तैनाती से एल वन और एल टू में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी और मृत्युदर में रोक लगाने में कामयाबी मिलेगी।
- डा. एमसी गर्ग, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed