फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   suneet giri file nomination for teachers MLC election

शर्मा गुट से निष्कासित डा. सुनीत गिरि ने कराया नामांकन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
suneet giri file nomination for teachers MLC election
बरेली में शिक्षक विघायक चुनाव में नामांकन कराने जाते डॉक्टर सुमीत गिरी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) से निष्कासित किए जाने के बाद उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (कार्यरत) संगठन बनाकर डा. सुनीत गिरि शिक्षक विधायक चुनाव के मैदान में उतर गए। समर्थकों के साथ वह शनिवार को बरेली पहुंचे। जहां अपना नामांकनपत्र दाखिल किया। उनके नामांकन में कई जिलों के शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन

डा. सुनीत गिरि के समर्थन में शनिवार सुबह आठ बजे शिक्षक जीजी हिंदू इंटर कालेज पहुंचे। जहां से जोश-ओ-खरोश के साथ शिक्षकों ने बरेली के लिए प्रस्थान किया। वहीं बरेली और मुरादाबाद मंडल से जुड़े शिक्षक कंपनी बाग बरेली में एकत्रित हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां डा. सुनीत गिरि ने अपना नामांकनपत्र दाखिल किया। इस दौरान मौजूद शिक्षकों ने उनका समर्थन और उत्साहवर्धन किया। डा. सुनीत गिरि ने कहा कि दोनों मंडलों के युवा, पेंशन विहीन और वित्तविहीन साथियों के अनुरोध पर उनकी आवाज को बुलंद किया जाएगा। इस दौरान सुरेंद्र मिश्रा, खजान गिरी, केके शर्मा, अरविंद मोहन पांडेय, मोहम्मद फहीम अंसारी, पुष्पेश मिश्र, सुखबीर सिंह, राजीव शर्मा, डा. संजीव विश्नोई, विनेश त्यागी, विनोद कुमार, मयूर मलिक, अनिल देवरा, चेतन सिंह, संजय सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, योगेश बाबू शर्मा, चंद्रवीर, नर्वदेश्वर राव, महावीर सिंह, सूरज सिंह, सोमपाल सिंह, सुशील कुमार, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed