{"_id":"57d79d0a4f1c1b193bd47fb1","slug":"sultan-s-clothing-are-available-at-bakri-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर हर तरफ दिखेंगे ‘सुल्तान’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर हर तरफ दिखेंगे ‘सुल्तान’
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 13 Sep 2016 12:01 PM IST
विज्ञापन
बकरीद
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद उल फितर पर रिलीज हुई फिल्म ‘सुल्तान’ में अभिनेता सलमान खान की ड्रेस ईद उल जुहा पर हिट हो गई। हुड की टी-शर्ट और पोलो जींस युवाओं की पसंद बन गई है। रेडिमेड गारमेंट के शोरूमों पर जिस तरह ‘सुल्तान’ की ड्रेस की बिक्री हो रही है, उससे निश्चित ही ईद पर शहर में हर तरफ सुल्तान ही दिखाई देंगे। इसी तरह फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की ड्रेस भी युवतियों और बच्चियों की पसंद बनी हुई है।
‘सुल्तान’ फिल्म के हिट होने के बाद से ही सलमान खान और अनुष्का शर्मा की ड्रेस युवाओं की पसंद बन गई। गारमेंट कारोबारियों ने भी युवाओं की पसंद को ध्यान में रखकर बाजार में इस ड्रेस को उतार दिया। अब ईद पर इस ड्रेस की जमकर बिक्री हो रही है। इसके अतिरिक्त पारंपरिक सफेद कुर्ते-पायजामे की बिक्री भी जमकर हुई है। वेस्ट कोट सेट (कुर्ता) युवाओं को ज्यादा भा रहा है। इस कुर्ते में जैकेट भी जुड़ी है। कढ़ाई वाली टोपी की इस बार ज्यादा डिमांड है। कुर्ते-पायजामे के साथ नागरा जूता पसंद किया जा रहा है। दुकानों पर विभिन्न डिजाइनों में नागरा जूते उपलब्ध हैं।
ईद पर फिल्म सुल्तान में सलमान खान द्वारा पहनी गई हुड की टी-शर्ट ज्यादा पसंद की जा रही है।
- गोविंद गुप्ता मैनेजर वी-मार्ट
ईद पर पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा आज भी पसंद किए जा रहे हैं। सफेद कुर्ते में कढ़ाई भी पसंद की जा रही है।
- मो. उवैस, वनअप गारमेंट्स कुर्ते
इस बार ईद पर वेस्ट कोट सेट कुर्ता बाजार में है। कुर्ते में जैकेट जुड़ी है, जिसे युवा पसंद कर रहे हैं।
- आकाश, बिंदल्स मॉल, वेस्ट कोट सेट कुर्ता
ईद पर कुर्ता-पायजामा के साथ पहनने के लिए विभिन्न रंगों की कढ़ाई की टोपियां पसंद की जा रही हैं।
- हुजैफ, टोपी विक्रेता
कुर्ते-पायजामे के साथ पहनने के लिए नागरा शूज ईद पर ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। ईद की खरीददारी के लिए दुकान पर आने वाले यूथ की पहली डिमांड नागरा शूज ही हैं।
विज्ञापन
- मो. जावेद, रौनक शूज