UP Board Result 2024: इंटर में अमरोहा की काजल को दूसरा, मुरादाबाद की सुहेला सातवे स्थान पर
अमरोहा की काजल सिंह ने इंटर की मैरिट लिस्ट में संयुक्त तौर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। मुरादाबाद की सुहेला परवीन प्रदेश की सूची में सातवें स्थान प्राप्त हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा की काजल सिंह को इंटर की मैरिट लिस्ट में संयुक्त तौर पर दूसरा स्थान मिला है। उनके पिता राम बहादुर सिंह शिक्षक हैं। वह इन दिनों नौगांवा सादात क्षेत्र के जब्दा इंटर कॉलेज में तैनात है। मुरादाबाद की सुहेला परवीन को इंटर में प्रदेश की सूची में सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें 500 में से 483 अंक मिलें हैं। रामपुर में हरि इंटर कालेज के छात्र अजय कुमार की आठवीं रैंक हासिल हुई है। इसके अलावा इंटर के छात्र अंकुश कुमार भी मैरिट लिस्ट में शामिल हैं।
संभल के कार्तिक बनना चाहते हैं इंजीनियर
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में मुरादाबाद जिले के स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कालेज के कार्तिक गुप्ता का प्रदेश में नौवां स्थान रहा है। वह 12वीं के छात्र हैं। उन्होंने 500 में से 481 अंक हासिल किया है। उन्होने बताया कि वह आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
उन्हें भरोसा था कि 12वीं की परीक्षा में उन्हें अच्छे अंक मिलेंगे। प्रदेश में नौवां स्थान आने पर कार्तिक के खुशी का ठिकाना नहीं है। उनकी इस उपलब्धि के लिए कालेज के प्रधानाचार्य और अध्यापकों व माता पिता के साथ सगे संबंधियों ने उन्हें बढ़ाई दी।
तुषारवन का एनडीए में जाने का है सपना
यूपी बोर्ड की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले के स्वरूपी देवी मेमोरियल इंटर कालेज के तुषारवन गोस्वामी का प्रदेश में नौवां स्थान रहा। वह 12वीं के छात्र हैं। उन्होंने 500 में से 481 अंक हासिल किया है।
उन्होंने बताया की इस परीक्षा में सेल्फ स्टडी, ट्यूशन और स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ परिजनों का काफी सहयोग रहा है। वह आगे चलकर एनडीए में जाना चाहते है। उन्होंने बताया की उनके पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। परीक्षा का परिणाम आते ही उन्हें दोस्तों, रिश्तेदारों और पास पड़ोस के लोग बढ़ाई देना शुरू कर दिए।
मुरादाबाद जिले के करीब 78 हजार विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार था। शनिवार को परिणाम जारी होने के बाद सभी लोग मोबाइल और साइबर कैफे जाकर रिजल्ट देखने लगे। अधिकांश के चेहरे पर खुशी थी। परिणाम को लेकर मनोविशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ एक परीक्षा का परिणाम है, जिंदगी का नहीं।
इसलिए विद्यार्थी और उनके माता-पिता तनाव न लें। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम शनिवार को दोपहर दो बजे घोषित किया गया। मुरादाबाद में हाईस्कूल में करीब 42 हजार और इंटरमीडिएट में 36 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
यूपी बोर्ड इंटर में प्रदेश में आठवें स्थान पर रहे सुदर्शन
संभल जिले के चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी के छात्र सुदर्शन ने यूपी बोर्ड की इंटर 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें जिले के साथ साथ प्रदेश में भी आठवां स्थान प्राप्त किया है। उनकी सफलता से परिजन खुश है। सुदर्शन ने बताया कि वह सात से आठ घंटे पढ़ाई करते थे। अब जेईई मेंस की परीक्षा की तैयारी में लगे हैं।
आगे यूपीएससी की तैयारी करेंगे। पिता जगदीश शरण की जूते चप्पल की दुकान है। सुदर्शन ने बताया कि वह सोशल मीडिया से दूर हैं। भाई का मोबाइल कभी गाने सुनने और यूट्यूब का इस्तेमाल जानकारी के लिए करते हैं।