{"_id":"68d45b3b95a12661ab02847a","slug":"sugarcane-problems-of-farmers-heard-in-satta-amendment-fair-bilari-news-c-277-1-smbd1007-110463-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सट्टा संशोधन मेले में सुनी किसानों की गन्ना समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सट्टा संशोधन मेले में सुनी किसानों की गन्ना समस्याएं
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित सहकारी गन्ना विकास समिति में चल रहे 10 दिवसीय गन्ना सट्टा संशोधन मेले के सातवें दिन भी किसानों की गन्ना समस्याओं को सुनते हुए उनका निस्तारण किया गया।
बुधवार को मेले सभी 11 काउंटरों पर संबंधित क्षेत्रों के गन्ना पर्यवेक्षकों ने उपस्थित रहकर किसानों की समस्याओं, शिकायतों और आपत्तियों को दर्ज किया। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव खेत सिंह ने बताया कि मेले में अधिकतर शिकायतें गन्ना किस्म परिवर्तन, पेड़ी गन्ना तथा बैंक खाता से संबंधित में प्राप्त हो रही हैं, जिनका निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी 52 शिकायतों में से 10 का निस्तारण कराया गया, बाकी को जांच के उपरांत हल कराने के निर्देश दिए गए हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर 30 सितंबर से पूर्व सभी गन्ना सट्टा संशोधन की शिकायतों को दूर किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर गन्ना पर्यवेक्षक अपने-अपने काउंटरों पर उपस्थित रहे।