फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sugarcane allocated to the division's sugar mills

Moradabad News: मंडल की चीनी मिलों को किया गन्ना आवंटित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane allocated to the division's sugar mills
मुरादाबाद। मंडल की चीनी मिलों को गन्ने का आवंटन किया गया है। अक्तूबर माह के अंत तक गन्ना मिलों का संचालन शुरू हो जाएगा। नए सत्र में मंडल में गन्ने की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह के अनुसार पेराई सत्र 2026-27 में मंडल की चीनी मिलों का संचालन करने के लिए उनकी पेराई क्षमता के अनुरूप गन्ना उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। चीनी मिलों के लिए गन्ने की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेरठ एवं बरेली मंडल की चीनी मिलों से भी गन्ना आरक्षित किया गया है। इस व्यवस्था से मंडल की चीनी मिलों की गन्ना आवश्यकता की पूर्ति में सहायता मिलेगी। मेरठ मंडल की सिम्भावली चीनी मिल से जनपद बिजनौर, चांगीपुर चीनी मिल के लिए 30.38 लाख क्विंटल गन्ना एवं 23 क्रय केंद्र, अगवानपुर चीनी मिल के लिए 14.62 लाख क्विंटल गन्ना एवं 10 क्रय केंद्रों को गन्ना आपूर्ति के लिए आरक्षित किया गया है। संभल की रजपुरा चीनी मिल के लिए 14.82 लाख क्विंटल, असमौली चीनी मिल के लिए 12.94 लाख क्विंटल गन्ना, मझावली चीनी मिल के लिए 12.44 लाख क्विंटल गन्ना, अमरोहा की चंदनपुर चीनी मिल के लिए 9.30 लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति की जाएगी। बरेली मंडल की बहेड़ी चीनी मिल से जनपद रामपुर की मिलक नरायनपुर चीनी मिल के लिए 17.48 लाख क्विंटल गन्ना एवं 9 क्रय केंद्रों को गन्ना आरक्षित किया गया है। इस प्रकार सात चीनी मिलों को कुल 110.52 लाख क्विंटल गन्ना एवं 76 क्रय केंद्रों के मंडल की चीनी मिलों के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed