फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sudden raid in SP MP Azam Khans Mohammad Jauhar Ali University 

रामपुर: आजम खान की यूनिवर्सिटी पर छापा, लाइब्रेरी से मिलीं मदरसा आलिया से गायब हुई किताबें

Tue, 30 Jul 2019 02:26 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Prachi Priyam Updated Tue, 30 Jul 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
Sudden raid in SP MP Azam Khans Mohammad Jauhar Ali University 
jauhar university - फोटो : file

सपा सांसद आजम खान के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद जौहर अली विश्वविद्यालय पर मंगलवार दोपहर पुलिस का छापा पड़ा। खबर है कि पुलिस विश्वविद्यालय में जमीन की पैमाइश करने गई है। 

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में जाकर भी जांच पड़ताल की। लाइब्रेरी में रामपुर के मदरसा आलिया से गायब हुई किताबों को लेकर छानबीन की गई। छापे के दौरान पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को परिसर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी, लेकिन बाहर आ कर एसपी डॉ अजय पाल ने बताया कि मदरसे से चोरी की गई कुछ किताबें जौहर यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी से मिलीं हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रामपुर एसपी अजय पाल शर्मा ने कहा कि लाइब्रेरियन के पास बरामद किए गए किताबों में से किसी की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि हमें मदरसा आलिया की ओर से कई किताबों और पांडुलिपियों की चोरी की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी की जांच की गई। 



एसपी ने कहा कि पांच कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच अभी भी जारी है और कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है। परिसर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं।

बता दें कि, जौहर यूनिवर्सिटी में यह छापा उस वक्त पड़ा है जब पहले से ही आजम खान जमीन कब्जाने के मामले में कई मामलों में घिरे हुए हैं। आजम खान पर पहले से ही अजीमनगर थाने में जमीन हड़पने को लेकर कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं।

छापा मारने के लिए विश्वविद्यालय में भारी पुलिस बल पहुंची। अचानक पड़े छापे से पूरे इलाके का माहौल गंभीर बना हुआ है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed