{"_id":"5d97a8f78ebc3e01390a8808","slug":"sucide-in-moradabad-city-news-mbd324559737","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने शीशम के पेड़ पर लटककर लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने शीशम के पेड़ पर लटककर लगाई फांसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी (मुरादाबाद)। बृहस्पतिवार से लापता बिलारी के एक मजदूर का शव शुक्रवार की सुबह घर के पास ही जंगल में पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हो सका है। हालांकि, परिवार वालों का कहना है कि मजदूर ने आत्महत्या की है।
पुलिस के मुताबिक, आजमपुर नगला गांव निवासी मजदूर नरेश उर्फ कल्लू (30) बृहस्पतिवार सुबह दस बजे घर से निकलने के बाद लापता हो गया। देर शाम तक वापस घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और रात भर उसकी तलाश करते रहे। लेकिन वह नहीं मिला। शुक्रवार की सुबह दोबारा उसकी तलाश की गई तो गांव में ही तालाब के किनारे शीशम के पेड़ पर उसका शव दुपट्टे से बने फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर भीड़ एकजुट हो गई। सूचना पर बिलारी पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने शव पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नरेश के भाई रामसिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई नेे मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या की। नरेश के परिवार में उसकी पत्नी बेबी, एक बेटा और एक बेटी है। चार दिन पहले नरेश अपनी पत्नी बेबी के साथ अपनी ससुराल ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव में गया था। वहां पत्नी से किसी बात को लेकर अनबन हो गई तो पत्नी को छोड़कर वह घर वापस आ गया। सीओ बिलारी महेंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कल्लू की मौत की सही वजह का पता चल सकेगा। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका।