{"_id":"5d604cce8ebc3e01656e6bff","slug":"sucide-in-moradabad-city-news-mbd319530118","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटका मिला जीएनएम की छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटका मिला जीएनएम की छात्रा का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबडा (मुरादाबाद)। पाकबड़ा थानाक्षेत्र स्थित लोधीपुर राजपूत गांव में रहकर जीएनएम का कोर्स कर रही संभल निवासी छात्रा की फंदे पर लटकने से मौत हो गई। उसका शव बृहस्पतिवार सुबह कमरे में फंदे पर लटका मिला है। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस इसे घरेलू कलह में आत्महत्या का मामला बता रही है। हालांकि सही वजह का पता लगाने में पुलिस जुटी है।
संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव भटोला निवासी मलखान सिंह की बेटी किरन (20) लोधीपुर राजपूत गांव में हरिनारायण सिंह के मकान में सहपाठी रिंकी के साथ किराए पर रहती थी। पड़ोस वाले कमरे में दो अन्य छात्राएं भी रह रही थीं। पाकबड़ा थानाक्षेत्र स्थित श्री सत्या कालेज ऑफ नर्सिंग से जीएनएम का कोर्स कर रही थी। वह प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बृहस्पतिवार रात किरन और रिंकी गर्मी अधिक होने के कारण कमरे के बाहर आंगन में सो गई थीं। रात में किसी समय किरन अपने कमरे में चली गई और रिंकी बाहर आंगन में सोती रह गई। सुबह रिंकी की नींद खुली तो उसने किरन को बिस्तर से गायब देखा।
रिंकी के मुताबिक उसे तलाश करने के लिए कमरे की ओर गई। कमरा अंदर से बंद था। अंदर झांककर देखा तो किरन का शव कमरे में दुपट्टे से एक खूंटी पर लटका हुआ था। जिसे देख छात्रा ने शोर मचाया तो गृहस्वामी सहित अन्य लोग आ गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव के लोगों की मदद से दरवाजे को तोड़ा गया। उसके शव को बाहर निकाला गया। हादसे की जानकारी पाकर किरन के परिजन भी मौके पर आ गये और रोने बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ है कि छात्रा की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। एसओ नीरज शर्मा ने बताया की मामला आत्महत्या का है। कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
आखिरी बार सहेली के फोन से परिजनों से की थी बात
मुरादाबाद। सहपाठी रिंकी ने बताया की किरन अभी रक्षा बंधन के बाद ही घर से लौट कर आई है। परिवार में उसके दो भाई हैं। किरन मोबाइल नहीं रखती थी। उसने अपनी सहेली के मोबाइल से कॉल कर बृहस्पतिवार रात आठ बजे मां और पिता से बातचीत की थी। जिसके बाद किरन के हाव भाव बदल गए थे, उसने अपनी सहेली से भी ठीक से बात नहीं की थी। परिवार से क्या बातचीत क्या इस संबंध में फिलहाल परिवार वालों ने जानकारी नहीं दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि किरन ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही थी। बातचीत के दौरान परिजनों से किरन की कहासुनी हो गई थी। पिता ने सुबह उसके पास आने के लिए कहा था। कालेज के निदेशक अनुज त्यागी ने बताया की किरन को कालेज में कोई परेशानी नही थी। सभी के साथ वह ठीक से रहती थी और खुश थी। आत्महत्या का कारण क्या है उनको इसकी जानकारी नही है।
सोमवार से होने थे जीएनएम के पेपर
पाकबड़ा। किरन खुश थी, पढ़ाई में तेज थी लेकिन फिर भी उसने आत्महत्या कर ली, आखिर क्यों? इसका जबाब किसी के पास नही है। सोमवार से जीएनएम के पेपर होने थे। सभी छात्र और छात्राऐं पेपर की तैयारी में लगे हुये थे। किरन भी अपने घर से रक्षा बंधन करके लौट कर आई और पेपर की तैयारी कर रही थी। वह पढ़ाने में तेज थी। उस पर पढ़ाई का दबाब नहीं था।