{"_id":"5de2cdce8ebc3e54f937cbe0","slug":"sucide-city-news-mbd3311629183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के पांचवें दिन फंदे पर झूली युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के पांचवें दिन फंदे पर झूली युवती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। शादी के पांच दिन बाद ही शनिवार सुबह एक युवती ने फं दे पर लटककर जान दे दी। उसका शव घर के अंदर छत के कुंडे पर साड़ी से बने फंदे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों का कहना है कि उन्हें आत्महत्या की वजह नहीं मालूम। युवती को रविवार को दोबारा ससुराल जाना था। पति और ससुराल वाले उसे विदा कराने आने वाले थे।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में काजीपुरा निवासी प्राची (18) की रामपुर के शाहबाद में रहने वाले जितेंद्र से 24 नवंबर को शादी हुई थी। 28 नवंबर को वह ससुराल से मायके आई थी। रविवार को उसे दोबारा सुसराल जाना था। जिसको लेकर घर में तैयारी चल रही थीं। लेकिन प्राची बेहद परेशान थी। ससुराल जाने के नाम पर वह घबराई हुई थी। प्राची के परिवार वालों ने बताया कि वह सुबह बेटी को घर के आंगन में सब्जी काटते हुए घर पर अकेला छोड़कर खेत पर गए थे। सुबह दस बजे वापस लौटने पर घर के एक कमरे का दरवाजा बंद मिला। हालांकि दरवाजे की अंदर से कुं डी नहीं लगी थी। प्राची को तलाशते हुए कमरे में गए तो अंदर छत के कुंडे पर साड़ी से बने फंदे पर प्राची का शव लटका देख परिवार वालाें की चीख निकल गई।
शव को फंदे से नीचे उतारा गया और पुलिस के साथ ही प्राची के ससुराल वालों को भी सूचना दी गई। एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे में तलाशी ली गई लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। प्राची के परिवार वालों ने भी बेटी के सुसाइड की वजह के बारे में जानकारी होने से इंकार किया। प्राची की मौत की सूचना पर उसका पति और ससुराल वाले पहुंचे। प्राची के पति जितेंद्र ने बताया कि शनिवार सुबह ही उसकी प्राची से बात हुई थी, उस वक्त उसने किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। प्राची की मौत की खबर सुनकर वह खुद सहम गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्राची की मौत की वजह उसका फंदे पर लटकना बताया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।