फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sub inspector positive before transfer

पोस्टिंग से पहले कोरोना की चपेट में आए दारोगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
sub inspector positive before transfer
मुरादाबाद। पुलिस लाइन कोरोना संक्रमण की चपेट में है। मुरादाबाद में अब तक 17 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें 10 पुलिस कर्मी पुलिस लाइन में रहते हैं। शुक्रवार को पॉजिटिव आने वाले दो दारोगाओं की अभी पोस्टिंग भी नहीं हुई थी। 16 जून को ही दूसरे जिलों से तबादला होकर मुरादाबाद में आमद दर्ज कराई थी। लाइन में संक्रमण फैलने से पुलिस कर्मियों में दहशत बनी है। कई पुलिस कर्मी लाइन छोड़कर अपने रिश्तेदारों और परिचितों के घरों में जाने लगे हैं।
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम में स्वास्थ्य विभाग के बाद पुलिस कर्मी ही फ्रंट लाइन में काम कर रहे हैं। खुद की जान जोखिम में डालकर ड्यूटी दे रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस कर्मियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अधिकतर पुलिस कर्मी पुलिस लाइन में रहते हैं। थाना, कोतवाली, डायल 102, कंट्रोल रूम, न्यायालय और यातायात की ड्यूटी करने वाले अधिकतर पुलिस कर्मी लाइन में बैरिक और सरकारी क्वार्टरों में रहते हैं। बैरिकों में संक्रमण का सबसे अधिक खतरा बना है। हॉटस्पॉट इलाकों में ड्यूटी करने के दौरान 17 पुलिस कर्मी अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 पुलिस कर्मी लाइन में रहने वाले हैं। लाइन में भी एक दारोगा क्वार्टर में रहता है, जबकि नौ पुलिस कर्मी बैरिक में रहते हैं। एक बैरिक में नौ से 10 चारपाई लगी हैं। चारपाई के बीच की दूरी डेढ़-डेढ़ मीटर रखी गई है। एक बैरिक में रहने वाले पुलिस कर्मी एक ही शौचालय इस्तेमाल करते हैं। पुलिस कर्मियों के संक्रमित आने के बाद बैरिकों में रहने वाले 47 पुलिसकर्मियों को एमआईटी में क्वारंटाइन भी किया है।
विज्ञापन

- हर पुलिस कर्मी के लिए अलग शौचालय संभव नहीं है। एहतियातन एक बैरिक में नौ से 10 चारपाई लगाई गई हैं। एक बैरिक को सील कर दिया है। बाकी बैरिकों को सैनिटाइज्ड कर 47 पुलिस कर्मी क्वारंटाइन हैं। सभी लोगों से एहतियातन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को पॉजिटिव आए दोनों दारोगाओं ने आमद दर्ज कराई थी। इसके बाद दारोगा लाइन से बाहर रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंद्रवीर सिंह, आरआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed