फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students learnt about the contribution of local freedom fighters

Moradabad News: विद्यार्थियों ने आजादी में स्थानीय आंदोलनकारियों के योगदान को जाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Students learnt about the contribution of local freedom fighters
मुरादाबाद।
विज्ञापन

वंदे भारत एवं धर्म जागरण समन्वय मुरादाबाद विभाग के सहयोग से इस्लामिया अरबिया जामिया उल हुदा मदरसा एवं इस्लामिया अरबिया इमदादिया मदरसा के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता सेनानी भवन का भ्रमण किया। मदरसों के बच्चों को राष्ट्रीय एवं स्थानीय आंदोलनकारियों से परिचय करवाने के लिए दो सत्र आयोजित किए गए।
प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए धवल दीक्षित ने कहा कि जैसे हमारे पूर्वजों ने मिलकर इस देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। वैसे ही हम सबको धर्मों का भेदभाव मिटाकर राष्ट्र को विकसित भारत बनाना है। आज भारत युवा ऊर्जा से लबालब भरा हुआ है। इस बल को राष्ट्र की प्रगति में लगाना है। हम सबको नवनिर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में डाॅ. विशेष गुप्ता ने कहा कि आप मदरसों के बच्चों को भारत की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभानी है। आज हर हाथ को अपने हाथ में लेकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि आज जो अच्छा कर रहे हैं, आवश्यकता है उनके साथ खड़े होने की। सही को सही कहने की और मूल विचारों को समझकर स्वीकार करने की। सभी बच्चों को वीरों के सपनों के भारत का निर्माण करने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान शहर इमाम सैयद फहद अली, मुफ्ती तारिक, मौलवी मुसतइद, मो. नदीम, मो. सुहेल अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed