{"_id":"67ccaa90ed6bd71c2d045bc3","slug":"students-got-angry-on-obscene-comment-gheraoed-the-principals-room-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-597709-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अश्लील टिप्पणी पर भड़कीं छात्राएं, प्राचार्य कक्ष का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अश्लील टिप्पणी पर भड़कीं छात्राएं, प्राचार्य कक्ष का घेराव
विज्ञापन
मुरादाबाद। केजीके कॉलेज में विधि विभाग के एक शिक्षक पर छात्राओं ने अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। शनिवार को छात्राओं ने तीन घंटे तक प्राचार्य कक्ष के बाहर उनका इंतजार किया, लेकिन अवकाश पर होने की वजह से प्राचार्य से मुलाकात नहीं हो सकी। प्राचार्य का कहना है कि मामले की जांच करवाई जाएगी।
शनिवार को सुबह करीब 11 बजे 30 से अधिक विद्यार्थी प्राचार्य कक्ष के बाहर एकत्र हो गए। छात्राओं का आरोप था कि शुक्रवार को विधि विभाग में मूट कोर्ट का अभ्यास किया जा रहा था। इसी दौरान एक शिक्षक ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। खासकर छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी की। उनका व्यवहार काफी अमर्यादित था।
उन्होंने प्राचार्य से शिक्षक की शिकायत की। इस पर प्राचार्य ने मामले की जांच करवाने और शिक्षक से माफी मंगवाने का आश्वासन दिया तो विद्यार्थी शांत होकर अपने घरों को लौट गए। विद्यार्थियों का आरोप है कि मामले की जांच भी शुरू नहीं हुई कि शिक्षक ने विद्यार्थियों पर आरोप लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। इससे विद्यार्थी फिर आक्रोशित हो गए और शनिवार को कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य से शिकायत करने के लिए लगभग तीन घंटे इंतजार किया।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने बताया कि दोपहर दो बजे तक इंतजार करने के बाद भी प्राचार्य नहीं मिले। इस पर विभागाध्यक्ष को शिकायतीपत्र दिया है।
उन्होंने शिक्षक को कॉलेज से हटाने की मांग की है। विद्यार्थियों का कहना है कि शिक्षक स्थायी नहीं हैं, बल्कि विधि विषय के व्यावहारिक ज्ञान के लिए कोर्ट विजिट, मूट कोर्ट और प्रायोगिक विषयों के अध्यापन के लिए गेस्ट फैकल्टी के रूप में पढ़ाने के लिए आते हैं।