फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   student died in road accident on moradabad delhi national higway

अज्ञात वाहन ने स्कूटी में मारी टक्कर, छात्रा की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
student died in road accident on moradabad delhi national higway
पाकबड़ा। अज्ञात वाहन ने सोमवार रात पाकबड़ा थानाक्षेत्र में एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार छात्रा की हादसे में मौत हो गई। जबकि उसकी मौसेरी बहन और चचेरा भाई इस हादसे में घायल हो गए। तीनों एक शादी समारोह में हिस्सा लेने जा रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया। घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाली छात्रा नंदनी (13) मझोला थानाक्षेत्र के मंगूपुरा गांव की निवासी थी। उसके पिता हरिओम सिंह किसान हैं। नंदनी सातवीं कक्षा की छात्रा थी। परिवार में मां तथा दो भाई आशीष और रोहित हैं। सोमवार रात नंदनी के मामा की शादी थी। शादी समारोह पाकबड़ा में जीरो प्वाइंट के पास फार्म हाउस में चल रहा था। देर रात नंदनी अपने चचेेरे भाई आकाश (15) और मौसेरी बहन नीशू पुत्री वेदराम निवासी गुरैर थाना मैनाठेर के साथ शादी समारोह से घर लौट रही थी। आकाश स्कूटी चला रहा था, जबकि नंदनी और नीशू पीछे बैठी थीं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पाकबड़ा थाने के पास हाईवे के कट पर आकाश स्कूटी निकाल रहा था। इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे किसी वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों सड़क पर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां डाक्टरों ने छात्रा नंदनी को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed