{"_id":"5a95ce4c4f1c1b8a258b49d4","slug":"student-died-in-accident-in-mordabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने छात्र को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली ने छात्र को कुचला
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2018 03:01 AM IST
विज्ञापन
ओवर लोड ट्रैक्टर।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम वाजिदपुर के मजार के पास मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्राली ने छात्र को कुचल दिया। घायल छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इससे होली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। छात्र अपनी मां के साथ एकादशी में शामिल होकर लौट रहा था। मृतक छात्र परिवार में इकलौता बेटा था।
शिवांष चौधरी (14) पुत्र अनिरुद्ध कुमार निवासी गांव दोजराजपुर थाना डिलारी अपने ननिहाल गांव भीकनपुर थाना छजलैट मुरादाबाद से घर लौट रहा था। काजीपुरा गांव के पास बस से उतरकर वह पैदल ही जा रहे थे कि वाजिदपुर गांव के पास गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली के चालक ने शिवांष चौधरी को टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूचना पर शिवांष के मामा पुष्पेंद्र कुमार पुत्र नरपत सिंह निवासी ग्राम भीकनपुर थाना छजलैट ने भोजपुर थाने में तहरीर दी। बताया कि मेरी बहन मंजू रानी और भांजा शिवांष चौधरी उनके घर एकादशी में शामिल होकर अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से शिवांष को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि उसका भांजा शिवांष जेपीएस अकादमी होसपुरा में कक्षा पांच में पढ़ता था। शिवांष की मौत की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था।