{"_id":"634472575aeb1b61ea7d17fc","slug":"student-beaten-in-chouki-city-news-mbd4439569190","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी में पुलिस कर्मियों ने छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी में पुलिस कर्मियों ने छात्र को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र में लालबाग रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी इंचार्ज और पुलिस कर्मियों पर बेेटे को पीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी और डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने सीओ कोतवाली को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
लाल बाग निवासी प्रमोद कौशिक पुुजारी हैं। उन्होंने बताया कि उनका सोलह वर्षीय बेटा आयुष कौशिक 11वीं का छात्र है। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे दो पुलिस कर्मी प्रमोद के घर पहुंचे। उन्होंने प्रमोद के बारे में जानकारी ली। पुलिस कर्मियों ने घर में घुसने की कोशिश की। तब प्रमोद की पत्नी और बेटे ने इसका विरोध किया। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने महिला के साथ अभद्रता कर दी थी। बेटे ने इसका विरोध किया तो पुलिस कर्मी उसे पीटते हुए चौकी ले गए। आरोप है कि चौकी में चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे पीटा। रविवार रात पुलिस कर्मियों ने उसे चौकी से छोड़ा। प्रमोद कौशिक ने सोमवार को एसएसपी और डीआईजी को प्रार्थनापत्र देकर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी हेमंत कुटियाल ने सीओ कोतवाली को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।