{"_id":"5c6abe58bdec2259b05bc702","slug":"student-arrested-after-slogans-pakistan-zindabad-in-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, मुरादाबाद के आईएफ टीएम विश्वविद्यालय में थी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, मुरादाबाद के आईएफ टीएम विश्वविद्यालय में थी श्रद्धांजलि
Mon, 18 Feb 2019 07:46 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Feb 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
आरोपी छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद में देशद्रोह के फरार आरोपी कश्मीरी छात्र रफी फारूख को पुलिस अभी पकड़ भी नहीं पाई थी कि सोमवार दोपहर फिर एक संस्थान में एक और छात्र ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। आरोप है कि दिल्ली रोड स्थित आईएफटीएम में श्रद्धांजलि सभा के बाद आरोपी छात्र अब्बास ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
जिससे शिक्षण संस्थान में अन्य छात्र भड़क गए। उन्होंने आरोपी छात्र को घेर लिया। शिक्षकों ने किसी तरह आरोपी छात्र को बचाया और एक कक्ष में बंद कर दिया। पुलिस बुलाई और आरोपी छात्र पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विवि प्रबंधन की तहरीर पर छात्र के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर संस्थान प्रशासन ने भी आरोपी को छात्र को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
डीआईजी जे रविंदर गौड ने बताया कि सोमवार दोपहर साढ़े बारह बजे आईएफ टीएम विश्व विद्यालय में पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की शहादत में श्रद्घांजलि सभा आयोजित की जा रही थी।

श्रद्धांजलि सभा के बाद छात्र अपने अपने क्लास में जाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान एक छात्र ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा दिए। इससे संस्थान में अन्य छात्र भी भड़क गए और उन्होंने उसे घेर लिया।
उसी समय शिक्षकों ने आरोपी छात्र को अन्य छात्रों की भीड़ से बचाकर एक कक्ष में बंद कर पुलिस को सूचना दे दी। संस्थान में पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपी का नाम मो. अब्बास पुत्र हैदर है। वह अमरोहा के नोगावां सादात के मोहल्ला शाहफरीदान निवासी है। आरोपी होटल मैनेजमेंट प्रथम वर्ष का छात्र है।

आरोपी के पिता हैदर सऊदी अरब में कार चालक हैं। संस्थान के कुलसचिव संजीव अग्रवाल की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ (153 ए) नफरत फैलाने की कोशिश करना, (124 ए) देशद्रोह में केस दर्ज कर लिया गया है।
डीआईजी जे रविंदर गौड ने बताया कि आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुलसचिव संजीव अग्रवाल ने बताया कि आरोपी छात्र मो. अब्बास को निलंबित कर दिया गया है। इस बारे में छात्र के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
वहीं, मुरादाबाद की एक निर्यात फर्म में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। शिकायत पर जांच की जा रही है।