फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Strong wind expected on Saturday-Sunday

शनिवार-रविवार को तेज हवा चलने के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Strong wind expected on Saturday-Sunday
मुरादाबाद। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर चल रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को दिन में तेज हवा चलने की संभावना व्यक्त की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा, जबकि शनिवार और रविवार को बदलाव होने का अनुमान है। हवा चलने से अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। हालांकि रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। रात का तापमान दस डिग्री सेल्सियस होने से रात के समय गलन और ठिठुरन से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन में तेज धूप खिली। इससे वातावरण में नमी कम हो गई है और लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन में ज्यादातर व्यक्ति जैकेट के बजाय स्वेटर में ही नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम के समय वातावरण में नमी 52 फीसदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed