फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   storm and rain in amroha Elderly died bikes damaged due to falling trees

आंधी-बारिश का कहर: भरभरा कर गिरी दीवार के नीचे दबने से बुजुर्ग की मौत, पेड़ गिरने से बाइकें क्षतिग्रस्त

Fri, 26 May 2023 11:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 May 2023 11:41 AM IST
सार

अमरोहा में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने जमकर परेशान किया। आंधी से एक दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि कई पेड़ टूट गए। बिजली के पोल को भी नुकसान हुआ है। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

विज्ञापन
storm and rain in amroha Elderly died bikes damaged due to falling trees
आंधी-बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में गुरुवार की रात आंधी-बारिश और ओलावृष्टि ने जमकर कहर बरपाया। मिर्जापुर गांव में भरभरा कर गिरी दीवार के नीचे दबने से 64 वर्षीय बांकेलाल की मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ ने मलबा हटाकर बाहर निकाला। जानकारी मिलने पर तहसीलदार समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर जगह-जगह पेड़ और बिजली के तार टूट कर गिर गए। जिससे भारी नुकसान हुआ। शहर से लेकर गांव तक बिजली आपूर्ति ठप रही। लोगों ने अंधेरे में रात बिताई तो वही पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ी। 
विज्ञापन


नौगावां सादात थाना इलाके के मिर्जापुर गांव में बांकेलाल का परिवार रहता है। पेशे से किसान बांकेलाल के परिवार में दो बेटे विरेंद्र कुमार और प्रवेंद्र कुमार है। पत्नी कांति देवी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। उम्र दराज बांकेलाल सिंह बृहस्पतिवार की रात घर में सो रहे थे। तभी आंधी बारिश के चलते घर की दीवार भरभरा उनके ऊपर गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर गंभीर रूप से घायल बांकेलाल को बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह डीएम बीके त्रिपाठी के आदेश पर तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे हादसे की जानकारी ली। 

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर आंधी के चलते बादशाहपुर गांव में बिजली का खंबा गिर गया। जिससे वहां की आपूर्ति ठप हो गई। जबकि नौगांवा सादात के हुसैनी चौक पर पिलखन का पेड़ उखड़ कर वहां खड़ी बाइकों पर गिर गया। जिससे कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। 

 

भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। शहर से लेकर गांव तक आंधी बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। जगह-जगह बिजली के खंभों पर पेड़ टूट कर गिर गए। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि बिजली कर्मचारी बिजली के खंभे और तारों को दुरुस्त करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed