फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   station master terminated

गेटमैन पर गोली चलाने वाला स्टेशन मास्टर बर्खास्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
station master terminated
मुरादाबाद। रेल मंडल के हरदोई (टोडरपुर) में गेटमैन सुनील कुमार पर गोली चलाने के आरोपी स्टेशन मास्टर विशाल वर्मा को बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही गेटमैन को भी निलंबित किया गया है। रविवार को मुरादाबाद रेलवे प्रशासन ने ये आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

शनिवार शाम गेटमैन और स्टेशन मास्टर के आपसी विवाद के कारण एक घंटे रेल संचालन बाधित हुआ था। राजधानी, सियालदह और अवध असम एक्सप्रेस लेट हुई थीं। स्टेशन मास्टर ने रेल संपत्ति को नुकसान भी पहुंचाया था और कार्य में बाधा डाली। इसे आधार मानकर रेलवे एक्ट की धारा 14.2 के तहत स्टेशन मास्टर को बर्खास्त किया गया है। इसमें किसी जांच की आवश्यकता नहीं होती।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि टोडरपुर के खास सराय रेलवे फाटक के गेटमैन और स्टेशन मास्टर के बीच लगभग दो साल से विवाद चल रहा है। गेटमैन का आरोप है कि स्टेशन मास्टर घंटों तक लाइन क्लियर नहीं करते। फाटक बंद होने के कारण लोगों के गुस्से का सामना गेटमैन को करना पड़ता था। शनिवार को भी दोनों के बीच इसी बात पर कहासुनी हुई। ड्यूटी समाप्त होने के बाद स्टेशन मास्टर ने गेट पर पहुंचकर गेटमैन के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस बीच उन्होंने फायर भी किया, गेटमैन बमुश्किल जान बचाकर भाग गए थे। इसके बाद गेटमैन ने ट्रैक पर लाल झंडी लगाकर रेल संचालन बाधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला मंडल मुख्यालय पहुंचने पर स्टेशन मास्टर को शनिवार को ही निलंबित कर दिया गया था। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि रविवार को स्टेशन मास्टर की बर्खास्तगी और गेटमैन के निलंबन के आदेश जारी हुए हैं। साथ ही सिविल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed