फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Station in-charge line spot on charges of indecency with female constable

महिला सिपाही से अभद्रता के आरोप में थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Station in-charge line spot on charges of indecency with female constable
मुरादाबाद। मैनाठेर थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल ने प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह पर अभद्रता का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर एसएसपी ने एएसपी अनिल यादव को जांच सौंपी। एएसपी की जांच रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा शिकायत करने वाली कांस्टेबल को भी थाने से हटाकर दूसरे कार्यालय में भेज दिया गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस में 2019 बैच की महिला कांस्टेबल मैनाठेर थाने में तैनात थी। उसने शुक्रवार सुबह एसएसपी से शिकायत की थी। उसने एसएसपी को बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब ग्यारह बजे वह प्रभारी निरीक्षक दुुर्गा सिंह और उनके दो हमराह के साथ मैनाठेर थानाक्षेत्र के एक गांव में दबिश देने गई थी। थाना प्रभारी की गाड़ी होमगार्ड विभाग के प्लाटून कमांडर शाने आलम चला रहे थे। होमगार्ड भय सिंह उनके साथ आगे बैठे थे। इसके अलावा वह गाड़ी की बीच वाली सीट पर इंस्पेक्टर के बराबर में बैठी थी। आरोप है कि इसी दौरान थाना प्रभारी ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर एसएसपी ने इस मामले की जांच एएसपी अनिल यादव को सौंपी। शुक्रवार शाम एएसपी ने थाने पहुंचकर दबिश देने गए सभी पुलिसकर्मियों और होमगार्ड के बयान दर्ज किए। इसके अलावा शिकायत करने वाली महिला सिपाही केे भी बयान दर्ज किए। शनिवार सुबह एसएसपी बबलू कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि महिला कांस्टेबल को थाने से दूसरे कार्यालय में भेज दिया है। लाइन हाजिर होने के बाद निरीक्षक छुट्टी लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध निरीक्षक को बनाया कार्यवाहक प्रभारी
मुरादाबाद। एसएसपी बबलू कुमार ने महिला सिपाही से अभद्रता करने के आरोप में मैनाठेर के प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह को लाइन हाजिर करने के बाद उनकी जगह अपराध निरीक्षक जितेंद्र कुमार को कार्यवाहक प्रभारी जिम्मेदारी दे दी है।

एक महिला कांस्टेबल ने मैनाठेर थाने के प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है। एएसपी को इस मामले की जांच सौंपी गई है। फिलहाल इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बबलू कुमार, एसएसपी
ड्यूटी लगाए जाने को लेकर महिला सिपाही नाराज हो गई थी। इसीलिए उसने अभद्रता का आरोप लगाया है। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी। दुर्गा सिंह, निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed