फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Started the new year with sweets

Moradabad News: पहले किया पूजा-पाठ, फिर मुंह मीठा कराकर किया नए साल का आगाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Started the new year with sweets
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नए साल का स्वागत लोगों ने अपने-अपने अंदाज में किया। देर रात तक डांस, पार्टी और धूम-धड़ाके के साथ नए साल का स्वागत हुआ तो सुबह हवन-पूजन कर ईश्वर का आशीर्वाद लिया। लोगों ने मीठा खाकर एक-दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं दीं।
नए साल के अवसर पर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धलुओं ने विधि विधान से पूजा की। वहीं, चर्चों में भी सुबह प्रार्थना के बाद उपहार वितरित किए गए तो कहीं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से स्वागत किया गया। नए साल के स्वागत के लिए 31 दिसंबर की रात होटल और रेस्टोरेंटों में धूम रही। सोमवार सुबह से ही लोग आस्था से सराबोर हो गए। बुजुर्गों के पैर छूने के बाद मंदिरों में जाकर भगवान से नए साल में अच्छे स्वास्थ्य और सौहार्द के लिए प्रार्थना की। इसके लिए मंदिरों को फूल मालाओं से सजाया गया। मंदिर परिसर के बाहर अस्थाई दुकान लगाकर पूजा सामग्री बेची गई। काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने लंबी-लंबी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार किया। दोपहर तक मंदिरों पर मेले जैसा माहौल बना रहा। शाम को आरती से पहले महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन



सुंदरकांड का पाठ कर किया नववर्ष का स्वागत
मुरादाबाद। मुरादाबाद जागरुकता समाज के पदाधिकारियों ने ताड़ीखाना चौक स्थित प्रधान कार्यालय पर सुंदरकांड का पाठ कर वर्ष 2024 का स्वागत किया। उन्होंने सभी से सुख, शांति, प्रेम, सौहार्द की प्रार्थना की। महाआरती के बाद प्रसाद में मूंगफली-गजक का वितरण किया गया। इस दौरान अतुल जौहरी, सुशील वर्मा, अभय गुप्ता, विशाल सैनी, सतेंद्र शर्मा, पुनीत सक्सेना, राजीव सक्सेना, महेंद्र कुमार, अंकित टंडन, विनय रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्गों के साथ समय बिताकर लिया आशीर्वाद
मुरादाबाद। नव वर्ष के अंतर्गत रोटरी क्लब मुरादाबाद के सदस्यों ने वैदिक वानप्रस्थ आश्रम के बुजुर्गों के साथ समय बिताया। सभी पदाधिकारियों ने बुजुर्गों का हाल-चाल जाना तथा उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। क्लब के अध्यक्ष रो. शरमिताभ सिन्हा ने कहा कि नया वर्ष बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ शुरू कर रहे हैं। पीडीजी सुधीर गुप्ता ने सभी बुजुर्गों से धैर्य बनाए रखते हुए जीवन में साकरात्मक् दृष्टिकोण रखें। प्रदीप सक्सेना एडवोकेट, आरएन कत्याल, सुमन वर्ष्णेय, सचिव राजीव सक्सेना, अजय सक्सेना, पूनम सक्सेना, सौरभ जैन, जीत सिंह, मीनू, सौरभ चौधरी, वीना सिन्हा आदि मौजूद रहे।


वास्तविक भक्ति भगवत सेवा में मनभाव की शुद्धता है -अर्द्धमौनी
मुरादाबाद। श्रीशिव मंदिर दीनदयाल नगर में श्रीगीता भागवत सत्संग का आयोजन किया गया। धीरशांत दास अर्द्धमौनी ने बताया कि श्रीहरि की भक्ति के लिए मनभाव को शुद्ध करना होगा। आपको ईश्वर को खोजना होगा। वह खोज प्रक्रिया भक्ति सेवा है। जितना अधिक आप भक्ति सेवा में लगे रहेंगे, उतना अधिक आपकी इंद्रियां शुद्ध हो जाएंगी। कलियुग में भगवान ने नाम के रूप में अपने को सरलता से प्रकट किया है। काम करते रहो नाम जपते रहो। यही विधि सरल एवं प्रमाणिक है। अंग्रेजी नववर्ष में संकल्प लें कि मांसाहार, नशा, जुआ एवं व्यभिचार से बचते हुए। हमें कृष्ण भावनामृत में संलिप्त रहते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए। इस दौरान हरिओम शर्मा, सुधा शर्मा, कनिका शर्मा, कुशाग्र शर्मा, विजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राखी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल आदि ने सहयोग दिया।



गीत-संगीत के साथ विद्यार्थियों ने मनाया नव वर्ष
मुरादाबाद। एमआईटी में सोमवार को धूमधाम से नववर्ष का स्वागत धूमधाम से किया। मुख्य अतिथि चेयरमैन वाईपी गुप्ता व निदेशक डॉ. रोहित गर्ग ने केक काटा। सरस्वती वंदना, गीत, संगीत, बैंड परफॉर्मेंस, बाॅलीवुड नृत्य किया। सभी शिक्षकों ने विभिन्न प्रकार के खेलों में प्रतिभाग किया। इस दौरान डॉ. क्षितिज सिंघल, डॉ. अनिमेष अग्रवाल, डॉ. मनीष गुप्ता, रुचि वाष्र्णेय, सुचेता सक्सेना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article