फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Staff absent from Ayushman desk; people kept waiting.

Moradabad News: आयुष्मान डेस्क से कर्मचारी गायब, इंतजार करते रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Staff absent from Ayushman desk; people kept waiting.
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में मरीजों को राहत देने के लिए बनाई गई आयुष्मान डेस्क खुद परेशानी का कारण बनती जा रही है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे आयुष्मान कार्ड की केवाईसी और कार्ड प्रिंट कराने पहुंचे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, डेस्क पर तैनात कर्मचारी लंबे समय तक गायब रहे। मरीजों के तीमारदार और अन्य लाभार्थी करीब एक घंटे तक कर्मचारियों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन




मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि आयुष्मान योजना के तहत उपचार पाने के लिए केवाईसी जरूरी है, लेकिन कर्मचारी के न होने से उनका काम अटक गया। एक मरीज के परिजन ने बताया कि उनका मरीज अस्पताल में भर्ती है, मगर केवाईसी पूरी न होने के कारण आयुष्मान कार्ड सक्रिय नहीं हो पा रहा था। इससे इलाज संबंधी औपचारिकताएं भी प्रभावित हुईं। डेस्क के बाहर लोगों की भीड़ जमा रही और कई बार पूछताछ के बावजूद कोई जिम्मेदार कर्मचारी नहीं मिला। बाद में कर्मचारी लौटे तो लंबित कार्य पूरे किए गए। कर्मचारी का कहना था कि वह किसी जरूरी कार्य से वार्ड में गए थे और ज्यादा देर अनुपस्थित नहीं रहे। उधर एसआईसी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने कहा कि शिकायत की जानकारी मिली है। कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि ड्यूटी के दौरान डेस्क खाली न छोड़ें ताकि मरीजों और तीमारदारों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


लोगों के कोट्स
मेरे मरीज का इलाज आयुष्मान योजना से होना है, लेकिन केवाईसी के बिना कार्ड लागू नहीं हो रहा था। करीब एक घंटे तक डेस्क पर कोई कर्मचारी नहीं मिला। बार-बार चक्कर लगाने पड़े। अस्पताल में पहले से परेशान लोगों को ऐसी लापरवाही और मुश्किल में डाल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बबलू


कार्ड का प्रिंट निकलवाने आई थी, लेकिन डेस्क खाली मिली। काफी देर इंतजार करने के बाद भी कोई नहीं आया। अस्पताल में बुजुर्ग और बीमार लोग भी खड़े थे। अगर कर्मचारी अपनी सीट पर मौजूद रहें तो लोगों को इतनी परेशानी न उठानी पड़े।
- शबाना


सरकार आयुष्मान योजना के जरिए मुफ्त इलाज की सुविधा दे रही है, लेकिन अस्पताल में कर्मचारी समय पर न मिलें तो पूरी व्यवस्था प्रभावित हो जाती है। जरूरी काम के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। ऐसे मामलों पर सख्ती से निगरानी करनी चाहिए।

- राजीव शर्मा


हम 25 किमी दूर गांव से आयुष्मान कार्ड की केवाईसी कराने आए थे। डेस्क पर कोई कर्मचारी नहीं मिला तो समझ नहीं आया कि किससे बात करें। काफी समय खराब हुआ। अस्पताल में आने वाले लोगों के लिए यह स्थिति बेहद परेशान करने वाली है और इसमें सुधार होना चाहिए।
- मेराजुद्दीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed