फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Springfields Academy wins over Railways by nine wickets

Moradabad News: स्प्रिंगफील्ड्स एकेडमी की रेलवे पर नौ विकेट से जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Springfields Academy wins over Railways by nine wickets
मुरादाबाद। बिशप पारकर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेल गया। इसमें रेलवे क्रिकेट एकेडमी व स्प्रिंगफील्ड्स क्रिकेट एकेडमी के बीच भिड़ंत हुई। स्प्रिंगफील्ड्स ने रेलवे एकेडमी को नौ विकेट से हराया। जीत के हीरो स्प्रिंगफील्ड्स एकेडमी के स्पिनर वहाब रहे। उन्होंने चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट झटके।
विज्ञापन


यह मैच पारकर इंटर कॉलेज के मैदान पर खेला गया। टॉस जीतकर रेलवे एकेडमी ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। स्प्रिंगफील्ड्स की तीखी गेंदबाजी के आगे शुरुआत में ही रेलवे एकेडमी ने घुटने टेक दिए। ओपनर आदित्य शर्मा शून्य पर चलते बने। इसके बाद गौरांश कात्याल (7), शम्स अली खान (3) रन बनाकर आउट हो गए। रचित यादव ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। उनके अलावा कोई बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। निर्धारित 30 ओवर के मैच में रेलवे एकेडमी 22 ओवर में 78 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। स्प्रिंगफील्ड्स की ओर से वहाब ने चार विकेट लिए। जबकि चिराग को दो विकेट मिले। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्प्रिंगफील्ड्स एकेडमी ने 17.2 ओवर में नौ विकेट से मैच जीत लिया। ओपनर नितिन कुमार जरूर शून्य पर आउट हुए लेकिन हर्ष सिंह व चिराग की जोड़ी ने 81 रन की साझेदारी की और टीम को फाइनल में प्रवेश कराया। प्लेयर ऑफ द मैच वहाब को चुना गया। मैच के दौरान पारकर एकेडमी के कोच हिमांशु शर्मा, रजत शर्मा, अमान, हरदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed