कांठ। मंगलवार को नगर स्थित डीएसएम इंटर कॉलेज के मैदान पर संकुल स्तरीय बालक वर्ग के खेलों की शुरुआत की गई। जिनमें से विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करते हुए अपने हुनर को प्रदर्शित किया।
इस अवसर पर डीएसएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कुमार देव अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर खेलों की शुरुआत कराई। उन्होंने का कि खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाएं निखरती हैं और उनका शारीरिक व मानसिक विकास भी होता है। यहां डीएसएम इंटर कॉलेज के साथ ही महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा, डीएन इंटर कॉलेज हीरापुर, कुसुम देवी इंटर कॉलेज भीकनपुर, श्री कृष्ण इंटर कॉलेज पाठगी, राजकीय इंटर कॉलेज मानपुर मुजफ्फरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर आदि विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यहां पहले दिन 100, 200, 400, 800 और 1600 मीटर की दौड़ कराई गई। जिसमें प्रतिभागी छात्रों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी के साथ ऊंची कूद, लंबी कूद, चक्का फेंक, गोला फेक, भाला फेंक आदि खेल प्रतियोगिताएं भी कराई गई। प्रतिभागियों का रिजल्ट फाइनल पर घोषित किय जाएगा। पहले दिन खेलों की व्यवस्था में कुलदीप कुमार, पदम सिंह, सतपाल सिंह, पुनीत कुमार, विमल कुमार, विजेंद्र सिंह, अनीता, मधु, महेंद्र कुमार, राम अचल, अब्दुल्ला खान, धन सिंह, प्रदीप कुमार, गौरव कुमार, शहजाद अली आदि शिक्षक और शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।