फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Speed ??increased after six days, vaccination crossed 26 thousand

छह दिन बाद बढ़ी रफ्तार, टीकाकरण 26 हजार के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Speed ??increased after six days, vaccination crossed 26 thousand
मुरादाबाद। एनएचएम संविदा कर्मचारियों के धरना खत्म होेने के छह दिन बाद टीकाकरण अभियान ने रफ्तार पकड़ी है। मंगलवार को जिले में टीकाकरण 26 हजार के पार पहुंच गया। आंदोलन के दौरान छह दिनों में जिले में सिर्फ 54520 लोगों का ही टीकाकरण हो सका था।
विज्ञापन

सात सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम संविदा कर्मी 30 नवंबर से कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए थे। इसका असर टीकाकरण अभियान पर पड़ा। जिन केंद्रों पर नियमित स्टाफ नर्स और एएनएम की तैनाती रही, वहीं टीकाकरण हो सका। छह दिनों में जिले में 54520 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। सोमवार को संविदाकर्मियों का धरना समाप्त होने पर मंगलवार को जिले के हर केंद्र पर टीकाकरण हुआ। जिले में टीकाकरण के करीब 325 सत्रों में 26054 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई, जो कि पिछले छह दिनों में हुए टीकाकरण का करीब पचास फीसदी है।
विज्ञापन

एनएचएम संविदाकर्मियों का धरना खत्म होने से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ी है। मंगलवार को जिले में 26054 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। - डॉ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने को लगा टीका
क्षेत्र-----टीकाकरण
भोजपुर-----2428
बिलारी-----2607
डिलारी-----1812
कांठ-------2610
कुंदरकी-----2086
मूंढापांडे-----1649
ताजपुर------1944
ठाकुरद्वारा-----1653
शहर--------9265
दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या बढ़ी
मुरादाबाद। टीकाकरण अभियान में दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार को मुरादाबाद शहर को छोड़कर ग्रामीण इलाकों में पहली डोज की तुलना में दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या अधिक रही। जिले में 26054 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 12112 लोगों ने पहली और 13942 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed