फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sp workers reached at gandhi samadhi with playcard

धरने की नहीं मिली अनुमति तो प्लेकार्ड लेकर निकले सपाई-000

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
sp workers reached at gandhi samadhi  with playcard
रामपुर। शहर में धरना-प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर सपा नेता प्लेकार्ड के साथ सड़कों पर निकले। प्लेकार्ड पर लिखा था-धरना रोकना, धारा 144 लागू करना लोकतंत्र पर कुठाराघात है, जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। गांधी समाधि पर सपा नेताओं के पहुंचते ही सिटी मजिस्ट्रेट वहां आ गए। उन्होंने सपाइयों के इस अंदाज को प्रदर्शन बताते हुए अनुमति न होने की बात कही। कुछ देर रुकने के बाद सपाई लौट गए।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने 27 अगस्त से आंबेडकर पार्क में सात दिन के धरना-प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी। सपाइयों का आरोप है कि प्रशासन ने अनुमति से इन्कार करते हुए रामपुर में धारा 144 लागू कर दी। सपा नेताओं ने प्रशासन के इस कदम को लोकतंत्र पर कुठाराघात और सांविधानिक अधिकारों का हनन बताया। साथ ही रविवार को सपा नेता आजम खां के पुत्र एवं स्वार सीट से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम, चमरौआ सीट से सपा विधायक नसीर अहमद खां, लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी रहे आसिम राजा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल गांधी समाधि पहुंचे। सभी के हाथों में प्लेकार्ड थे।
विज्ञापन

इस जानकारी पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर लव सिरोही, कोतवाली के इंस्पेक्टर गजेंद्र त्यागी ने पुलिस के साथ गांधी समाधि का रुख किया। मौके की स्थिति अफसरों को बताई, जिसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा वहां पहुंचे। उन्होंने अब्दुल्ला आजम से कहा कि यह बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन है, जो गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अब्दुल्ला आजम ने सवाल उठाया, हम किस कानून का उल्लंघन कर रहे हैं, कोई नारेबाजी हो रही है क्या। कहा कि गांधी समाधि पर खड़ा होना अपराध नहीं है, हमारा समय निश्चित है, जिसके बाद चले जाएंगे। कुछ देर रुकने के बाद सपा नेता गांधी समाधि से वापस चले गए। जाते-जाते अब्दुल्ला आजम ने कहा कि रामपुर जिला प्रशासन सांविधानिक अधिकारों का हनन कर रहा है। लोकतंत्र में हमें विरोध करने तक की इजाजत नहीं मिल रही है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर कटाक्ष भी किए।

00
अखिलेश यादव से रामपुर में एक माह कैंप करने की मांग की थी
सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखकर रामपुर को सरकार विरोधी आंदोलन का केंद्र बनाने की मांग की थी। गोयल ने सपा पदाधिकारियों का हवाला देते हुए चिट्ठी में लिखा था कि रामपुर में सपा ने जनता की आवाज उठाने के लिए 27 अगस्त से एक सप्ताह के धरने की अनुमति मांगी थी लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। धारा 144 लगाकर धरना स्थल (अंबेडकर पार्क) के गेट पर ताला डाल दिया। ऐसे में सपा पदाधिकारियों की राय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रामपुर में सरकार विरोधी आंदोलन के लिए एक माह का कैंप करें।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed