{"_id":"6137b0788ebc3e0759046890","slug":"sp-mp-shafiqur-rahman-barq-demanded-the-release-of-rampur-mp-azam-khan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले-अब पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने सही बोला तो एफआईआर लिखा दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क बोले-अब पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने सही बोला तो एफआईआर लिखा दी
Wed, 08 Sep 2021 12:03 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:03 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने भाजपा सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। कहा कि लोगों पर जुल्म हो रहे हैं, इंसाफ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि रामपुर सांसद आज़म खां को छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने मुल्क के बारे में सही बोला तो उनके खिलाफ मुकदमा लिखा दिया।
विज्ञापन
सपा सांसद शफीकुर रहमान बर्क (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने मुल्क के बारे में सही बोला तो उनके खिलाफ मुकदमा लिखा दिया, जैसे मेरे ऊपर दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि रामपुर सांसद आज़म खां को छोड़ा जाए।
सांसद मंगलवार शाम को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा सरकार पर बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया। कहा कि लोगों पर जुल्म हो रहे हैं, इंसाफ नहीं मिल रहा है। युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। किसान 10 महीने से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं पर सरकार सुनवाई नहीं कर रही है।
कृषि कानूनों पर उनकी अनदेखी की जा रही। मुजफ्फरनगर महापंचायत में लगे हर-हर महादेव और अल्लाह हू अकबर के नारे पर उन्होंने कहा कि किसान एक हैं इसका संदेश इस नारे के जरिए दिया गया है।
विज्ञापन
ओवैसी के अयोध्या से चुनाव प्रचार शुरू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ओवैसी हमारे लिए चुनौती नहीं है, वह जीत नहीं सकते, लेकिन नुकसान पहुंचा सकते हैं। हम यूपी की जंग जीतकर केंद्र की जंग जीतेंगे। चुनाव में गठबंधन पर उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है सभी पार्टियां एक हों।

बर्क ने दिल्ली में एक युवती की हत्या और दुष्कर्म के मामले को उठाते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। कहा कि सिविल डिफेंस में काम करने वाली युवती के साथ जघन्य अपराध हुआ है। इसकी न्यायिक जांच कराकर पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
सांसद लिखकर लाए थे बिंदुवार मुद्दे
बयानबाजी पर विवादों में घिर चुके सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क मंगलवार को प्रेसवार्ता में उन बिंदुओं को लिखकर लाए थे, जिन पर उन्हें बोलना है। वह उससे ज्यादा कुछ नहीं बोले। जबकि, इससे पहले वह बेबाकी से बोलते रहे हैं। पिछले दिनों तालिबान पर बयान देने वह भाजपा नेता ने उन पर राजद्रोह की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।