{"_id":"6710f96288a766b0b006d412","slug":"sp-leader-shivpal-said-there-was-rigging-elections-sugarcane-committees-government-benefited-its-own-people-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता शिवपाल बोले: गन्ना समितियों के चुनाव में की गई बड़ी धांधली, बेईमान सरकार ने अपनों को पहुंचाया फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता शिवपाल बोले: गन्ना समितियों के चुनाव में की गई बड़ी धांधली, बेईमान सरकार ने अपनों को पहुंचाया फायदा
Thu, 17 Oct 2024 05:18 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:18 PM IST
सार
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यूपी में गन्ना समितियों के चुनाव में भारी धांधली हुई है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा उपचुनाव में सपा गठबंधन सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज करेगा। 2027 के चुनाव की तैयारी सपा ने अभी से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिलारी पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ना समितियों के चुनाव में सरकार की शह पर भारी धांधली हुई है। उन्होंने बृहस्पतिवार को चंदौसी रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विधानसभा उपचुनाव में सभी नौ सीटों पर सपा गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
शिवपाल ने कहा कि सहकारी गन्ना समितियां गन्ना किसानों की महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं और इनके प्रतिनिधियों के चुनाव निष्पक्ष होने चाहिए थे। लेकिन प्रदेशभर में चुनाव में धांधली की गई है, जिसका गन्ना किसान उचित जवाब देंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह बेईमान सरकार अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों, मजदूरों और नौजवानों के हितों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
एक प्रश्न के उत्तर में शिवपाल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुंदरकी विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी की घोषणा में देरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी एक-दो दिन में प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर देगी।
विज्ञापन