फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sonakpur scheme now Sahyadri, foundation stone to be laid this month

Moradabad News: सोनकपुर योजना अब सहयाद्रि, इसी माह होगा शिलान्यास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sonakpur scheme now Sahyadri, foundation stone to be laid this month
मुरादाबाद। 11 साल पहले बनी सोनकपुर आवासीय योजना अब सहयाद्रि नाम से जानी जाएगी। एमडीए प्रबंधन ने इसका नाम तय कर दिया है। नए नाम के साथ इस योजना का नए सिरे से इसी माह शिलान्यास किया जाएगा। 50 हेक्टेयर क्षेत्र वाली इस योजना में आवासीय, व्यावसायिक, नर्सिंग होम, स्कूल आदि के करीब 1600 भूखंड होंगे। 800 सीटर ऑडिटोरियम सह कन्वेंशन सेंटर की भी स्थापना होगी। वीसी शैलेष कुमार ने शनिवार सचिव अंजू लता, अधिशासी अभियंता अमित कादियान व संपत्ति अधिकारी आरआरपी सिंह के साथ मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लेने के साथ पार्क, सड़क, पेयजल, सीवर आदि सुविधाओं की व्यवस्था करने का काम शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


विवाद के कारण 11 साल तक फंसी रही योजना
11 साल पहले ग्राम पंचायत सोनकपुर देहात के निकट विभिन्न श्रेणियों के 434 आवास बनाकर योजना को लांच किया गया था। कई पार्क भी बनाए गए थे, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए बनाए गए रास्ते को लेकर कुछ किसानों से एमडीए का विवाद हो गया। मामला न्यायालय में चले जाने के बाद यह योजना लटक गई। विभिन्न श्रेणियों के बने आवास जर्जर अवस्था में पहुंच गए। किसी की खिड़की गायब हो गई तो किसी के दरवाजे। पार्क में लगे पौधे भी गायब हो गए। उसमें झाड़-झंकाड़ उग आए। पिछले महीने हुई बोर्ड की बैठक में इसे नए सिरे व नए नाम के साथ विकसित करने का निर्णय लिया गया था। उसी के तहत इसे सहयाद्रि योजना का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

25 हेक्टेयर किसानों, 25 हेक्टेयर अर्बन सीलिंग की भूमि

एमडीए द्वारा ग्राम सोनकपुर योजना (अब सहयाद्रि) में आपसी समझौते से 20 गाटो की करीब 25 हेक्टेयर भूमि किसानों से क्रय की गई है। जबकि शेष 25 हेक्टेयर अर्बन सीलिंग भूमि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांठ से दिल्ली रोड को मिलाने वाले मार्ग पर है योजना
आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह आवासीय योजना शहर के मध्य में कांठ रोड से दिल्ली रोड को मिलाने वाले 24 मीटर महायोजना मार्ग पर विकसित की जा रही है। मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली रेलवे लाइन योजना को दो भागों में विभाजित करती है।


योजना में खास

- नर्सिंग होम के लिए 800 से 1000 वर्ग मीटर तक के प्लॉट मुख्य मार्ग के निकट उपलब्ध होंगे।
- योजना में 50, 60, 72, 90, 112, 162 व 200 वर्ग मीटर के 1600 आवासीय भूखंड होंगे।

- योजना में 160 ई-डब्ल्यूएस, एलआईजी 160, 50 एमआईजी, 64 एमएमआई आवासीय भवन समेत 434 आवासीय भवन होंगे।
- सभी भूखंड 24 मीटर चौड़े मुख्य मार्ग के पास स्थित होंगे।
- योजना के दोनों भागों में विभिन्न आकार के आठ व्यवसायिक भूखंड शिक्षण संस्थानों के लिए रहेंगे हैं। जो प्राथमिक स्तर से लेकर इंटर तक के विद्यालयों के लिए प्लॉन किए गए हैं।

- योजना में अन्य सुविधाओं के लिए वेजिटेबल प्लटेफॉर्म, आंगनबाडी़ केंद्र, पुलिस पोस्ट, पोस्ट ऑफिस, ई-सुविधा सेंटर, बैंक, पब्लिक टॉयलेट, गारबेज कलेक्शन, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन के साथ एसटीपी की भी व्यवस्था दी गई है।

कुछ किसानों से विवाद के कारण 11 साल पुरानी सोनकपुर योजना को विकसित नहीं किया जा सका था। अब सभी विवाद समाप्त हो गए हैं। योजना का नया नाम सहयाद्रि आवासीय योजना रखा गया है। जनवरी माह में ही इसके शिलान्यास का प्रयास होगा। उसके बाद उसे विकसित करने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव के बाद योजना के प्लॉट व फ्लैटों की बिक्री का काम शुरू हो जाएगा।
- शैलेष कुमार, वीसी एमडीए
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed