फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   someone threating to Basic siksha adhikari on the name of BJP MLA

विधायक बोल रहा हूं..शिक्षामित्र का तबादला करो नहीं तो तुम्हारा होगा

Thu, 05 Jul 2018 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 05 Jul 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
someone threating to Basic siksha adhikari on the name of BJP MLA
call

बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेंद्र कुमार को एक व्यक्ति ने धनौरा का विधायक बनकर फोन पर धमकी दे डाली। खुद को विधायक बताने वाले ने एक शिक्षा मित्र के तबादले के लिए पैरवी की। पैरवी के बाद तबादला नहीं होने पर बीएसए को फोन पर ही धमकियां देने लगा। बीएसए को शंका हुई तो उन्होंने खुद धनौरा के विधायक से फोन पर बात की। जिससे फर्जी विधायक की पोल खुली।

विज्ञापन


बीएसए योगेंद्र कुमार के मुताबिक भगतपुर रतनपुर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय की महिला शिक्षा मित्र अक्सर स्कूल से गायब रहती है। बीएसए के मुताबिक 22 जून को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को धनौरा का विधायक राजीव तरारा बताया और शिक्षा मित्र का गिनौड़ा प्राथमिक स्कूल में तबादले की पैरवी की। खुद को विधायक बताने वाले ने कहा कि शिक्षा मित्र के पति उनके कार्यालय आकर मुलाकात करेगा। बीएसए के मुताबिक 22 जून को ही एक व्यक्ति उनके कार्यालय पहुंचा और विधायक की पैरवी का हवाला दिया। बीएसए ने चाय पानी पिलवाकर उसकी खातिरदारी की। नियमानुसार तबादले का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन


बीएसए के मुताबिक इसके बाद खुद को विधायक बताने वाला लगातार फोन करता रहा। दो जुलाई को उसका फिर फोन आया और अभद्रता करने लगा। शिक्षा मित्र का तबादला नहीं करने पर बीएसए को तबादला करने की धमकी देने लगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी के मुताबिक उसकी धमकी से शंका हुई और उन्होंने बीएसए अमरोहा के माध्यम से धनौरा के विधायक राजीव तरारा से फोन पर बातचीत की। विधायक राजीव तरारा ने शिक्षा मित्र के तबादले के लिए पैरवी करने से इंकार कर दिया। बीएसए के मुताबिक इस मामले में गुरुवार को एसएसपी से मिलेंगे और फर्जी विधायक के खिलाफ तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए अमरोहा ने मुझे फोन करके जानकारी दी कि मुरादाबाद बीएसए को उनके नाम से धमकी दी जा रही है। इसके बाद मैने खुद बीएसए मुरादाबाद योगेंद्र कुमार से फोन पर बात की। बीएसए को बताया कि मैने किसी की पैरवी के लिए कोई फोन नहीं किया। मेरे नाम से धमकाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। - राजीव तरारा, विधायक धनौरा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed