फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   solver gang story in moradabad

बिहार से करियर बनाने आए थे कानपुर, बन गए सॉल्वर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
solver gang story in moradabad
मुरादाबाद। दूसरे परीक्षार्थी की जगह जाकर परीक्षा देते हुए पकडे़ गए बिहार के छह सॉल्वर ने पुलिस हिरासत में बताया कि वह करियर बनाने के लिए कानपुर आए थे। वहां पर वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान कुछ गलत लोगों की संगत में आकर महंगे शौक करने लगे, जिसको पूरा करने के लिए रुपये कमाने वह वह सॉल्वर बनकर मुरादाबाद आए।
विज्ञापन

पकडे़ गए आरोपियों में बिहार के पटना का विक्की कुमार, बिहार के नालंदा का सुशांत सहगल, चंदर आनंद, बिहार के पटना का मुकेश, चंदन और बिहार के सिकपुर का राजमणि है। यह सभी आरोपी स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।
विज्ञापन

कानपुर में एसएससी से लेकर अन्य प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे थे, वहां पर कोचिंग पढ़ते थे लेकिन सचिन ने जब उनको रुपयों का लालच दिया तो वह सॉल्वर गिरोह का सदस्य बनने के लिए तैयार हो गए। पुलिस इन आरोपियों की कुंडली खंगाल रही है। एसआई अजयपाल ने बताया कि 2018 में पकडे़ गए सचिन की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed