फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   social media

देवी मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
social media
मुरादाबाद। एक फेसबुक उपयोगकर्ता ने अपनी फेसबुक आईडी पर देवी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। उसके द्वारा की गई आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीनशॉट खींचकर एक व्यक्ति ने यूपी पुलिस, डीजीपी और मुरादाबाद पुलिस से टविटर पर शिकायत की। जिस पर यूपी पुलिस मुख्यालय से मुरादाबाद पुलिस को संज्ञान लेने के लिए कहा गया। एसएसपी के निर्देश पर इस संबंध में सिविल लाइन थाने में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। साइबर सेल की मदद से आरोपी के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाहा ने बताया कि यूपी पुलिस, डीजीपी ओपी सिंह और मुरादाबाद पुलिस के टविटर अकाउंट पर ट्वीटर उपयोगकर्ता संतोष भारद्वाज ने शिकायत की। संतोष ने ट्वीट किया कि गुलाब सिंह नाम से बनी फेसबुक आईडी से देवी मां पर आपत्तिजनक टिप्णी की जा रही है। इस तरह की कई पोस्ट आरोपी द्वारा कर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की जा रही है। साक्ष्य के तौर पर आरोपी द्वारा की गई पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शिकायतकर्ता ने अपने अकाउंट पर साझा कर कार्र्रवाई की मांग की। इस शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अमित पाठक ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसएचओ ने बताया कि पुलिस की ओर से आरोपी गुलाब सिंह के खिलाफ आईटी एक्ट और भावनाएं आहत करने के आरोप में नामजद केस दर्ज किया गया है। सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

‘ देवी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की शिकायत ट्वीटर पर मिली है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।’
अमित पाठक, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed