फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   So much panic due to the arrival of CM, the city was dazzled in four hours

सीएम के आने की आहट से ही इतनी घबराहट, चार घंटे में चकाचक कर दिया शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
So much panic due to the arrival of CM, the city was dazzled in four hours
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा स्थित रतूपुरा में मंगलवार को विभिन्न विकास परिजयोजनाओं के शिलान्यास ?
मुरादाबाद। प्रयागराज में हुई घटना के चलते मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ तय समय से देरी से मुरादाबाद पहुंचे। उन्हें तीन जनसभाओं में जाना था, आसमान में बादल भी थे, ऐसे में संभावनाएं जताई जाने लगी कि यदि किसी वजह से संभल की जनसभा में देरी हो गई और मौसम ने साथ नहीं दिया तो सीएम का कार्यक्रम बदल सकता है।
विज्ञापन

ऐसे में नगर आयुक्त ने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी तय कर दी। लोकनिर्माण विभाग ने सर्किट हाउस में हेलीपैड बनवा दिया। आनन-फानन में पूरा प्रशासनिक अमला शहर को चमकाने में जुट गया। शहर के मुख्य मार्गों की सफाई करा दी गई, सड़क किनारे की घास कटवाई गई।
विज्ञापन

दिल्ली रोड, लोकोशेड पुल पर लाइटें ठीक करा दी गईं, हालांकि सीएम शहर में नहीं आए लेकिन उनके आने भर की आहट से अधिकारियों की घबराहट को इसी बात से समझा जा सकता है कि कई माह से टूटी स्टेशन रोड की सड़क चार घंटे में ही दुरुस्त करा दी गई। लोकनिर्माण विभाग ने शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर टीमें उतारकर सड़कों के गड्ढे भरवाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किट हाउस की बदली तस्वीर
नगर निगम के करीब 25 कर्मियों को सर्किट हाउस पर लगा दिया गया था। पहले यहां पर सफाई की गई। घास की कटाई की गई और कमरों की सफाई का काम चला। पूरे क्षेत्र में फॉगिंग हुई। सीएम के लिए सर्किट हाउस का शयन कक्ष, अतिथि कक्ष आदि स्थानों पर रखे सोफे और कुर्सियों पर केसरिया रंग के नए कवर बिछाए गए।

डटे रहे अफसर, लेते रहे खबर, शाम को मिली राहत
नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह, मुख्य अभियंता दिनेेश चंद सचान, पर्यावरण विभाग के अधिकारी, रामनाथ सिंह विष्ट के अलावा लोकनिर्माण विभाग के कई अवर और सहायक अभियंता अपनी टीम के साथ डटे रहे। ये अधिकारी पहले ठाकुरद्वारा और फिर संभल में संपर्क साधकर जानकारी लेते रहे कि सीएम आएंगे या नही। शाम पौने छह बजे सीएम के ना आने की खबर मिलने पर उन्हें राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed