फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six people including former MP Sarvesh bought the paper

पूर्व सांसद सर्वेश सहित छह लोगों ने खरीदा पर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Six people including former MP Sarvesh bought the paper
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार से शुरू हुई निर्वाचन प्रक्रिया के दूसरे दिन भी कोई नामांकन नहीं हुआ। दूसरे दिन छह और लोगों ने पर्चे खरीदे। इसके साथ ही नामांकन पत्र खरीदने वालों की संख्या बढ़ कर नौ हो गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मुरादाबाद-बिजनौर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधानपरिषद के लिए एक सदस्य का निर्वाचन होना है। इसके लिए निर्वाचन की अधिसूचना शुक्रवार से लागू हो चुकी है। इसके तहत 11 फरवरी तक प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मुरादाबाद के समक्ष कलक्ट्रेट में चल रही नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शनिवार को भी किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं कराया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को कुंवर सर्वेश कुमार, नाजिम व उनकी पत्नी रानी, सर्वेश कुमार, तेजपाल सिंह समेत छह लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इससे पहले शुक्रवार को प्रियंका रानी, परवेज अली और शंकर शर्मा पर्चा खरीद चुके हैं। इसी के साथ इस विधान परिषद सीट पर अब तक नौ लोगों ने पर्चा खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम (प्रशासन) ने बताया कि नामांकन पत्र खरीदने वाले व्यक्ति 11 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। उसके बाद 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 16 फरवरी को नामवापसी, तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान तथा 12 मार्च को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed