{"_id":"61f43c81ef75d9484f794195","slug":"six-lakh-rupees-caught-from-two-vehicles-including-saraf-s-car-bilari-news-mbd417285731","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की कार समेत दो वाहनों से पकड़े छह लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ की कार समेत दो वाहनों से पकड़े छह लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी। मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर कुंदरकी थाने के उड़न दस्ते ने चेकिंग के दौरान दो वाहनों से छह लाख रुपये पकड़ लिए। सराफ की कार का चालक पांच लाख की धनराशि के बारे में वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद कैश को जब्त कर लिया गया। इस मामले में टीम ने निर्वाचन अधिकारी को रिपोर्ट भेज दी है। वहीं दूसरी कार से मिले एक लाख रुपये शादी का कार्ड दिखाने पर छोड़ दिए।
शुक्रवार दोपहर कुंदरकी थाने की एसएसटी टीम में शामिल मजिस्ट्रेट सुरेंद्र कुमार बिष्ट, दरोगा अशोक कुमार तोमर, हेड कांस्टेबिल आफाक हुसैन समेत अन्य कर्मी मुुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर स्थित एसएसटी चेकिंग प्वाइंट पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान टीम ने एक कार को रोककर चैक किया। कार चालक रामपाल सिंह निवासी ग्राम रायपुर थाना बिलारी और गौरव कुमार निवासी मोहल्ला कोरियान कस्बा बिलारी के पास बैग में रखे पांच लाख रुपये के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे। लेकिन वह दोनों वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।
उन्होंने टीम को बताया कि पांच लाख की धनराशि बिलारी के एक मशहूर सराफ कारोबारी का है। इसके बाद पुलिस के सामने सराफ ने अपना पक्ष भी रखा, लेकिन पुलिस ने कहा कि बरामद धनराशि रिलीज कराने के लिए जिला स्तरीय संबंधित निर्वाचन अधिकारी का आदेश कराकर लाना होगा। थानाध्यक्ष सतराज सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान कुंदरकी नगर के एक व्यक्ति से एक लाख की धनराशि बरामद की गई, लेकिन उस व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी की शादी है और बैंक से निकाल कर ला रहा था। साथ ही उसने बेटी की शादी का कार्ड भी दिखाया। इसके बाद उससे बरामद एक लाख की धनराशि वापस कर दी गई। इसके अलावा पुलिस ने एक कार को कब्जे लिया है। कार में चार पांच युवक सवार थे, लेकिन वह कार के वैध कागजात नहीं दिखा सके जिसके चलते पुलिस ने बरामद कार को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है।