फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Six infected including MDA VC's parents

एमडीए वीसी की मां-पिता समेत छह संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 03:02 AM IST
विज्ञापन
Six infected including MDA VC's parents
मुरादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की वीसी के संक्रमित होने के बाद उनके मां-पिता भी संक्रमण की जद में आए गए हैं। मंगलवार को कॉसमॉस हास्पिटल में कराए गए ट्रूनेट टेस्ट में वीसी की मां और पिता पॉजिटिव पाए गए। उन्हें टीएमयू में भर्ती कराया गया है। वहीं एमडीए के 114 लोगों को सैंपल लिया गया है। इसके अलावा चार और लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर और ट्रूनेट की जांच में जिले में छह और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एमडीए की वीसी यशु रुस्तोगी की मां और पिता भी शामिल हैं। सोमवार को एमडीए की वीसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उनकी मां और पिता की कॉसमॉस हास्पिटल में ट्रूनेट मशीन से जांच कराई गई। इसमें दोनों संक्रमित पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें टीएमयू में भर्ती करा दिया गया। इसके अलावा एमडीए के 114 लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया गया। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। बावजूद इसके सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई गई। वहीं स्वस्थ होने पर छह मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 11786 हो गई है। इसमें से 11388 लोग स्वस्थ भी हो गए हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 168 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed