{"_id":"695046b24033b954a60cd47a","slug":"sitapur-horses-dara-and-shaheen-won-the-relay-competition-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-800051-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रिले स्पर्धा में सीतापुर के घोड़े दारा और शाहीन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रिले स्पर्धा में सीतापुर के घोड़े दारा और शाहीन ने मारी बाजी
विज्ञापन
पुलिस अकादमी में 27 वी उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक घुडसवारी प्रतियोगिता में रिले कम्पटीशन में
मुरादाबाद। डाॅ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में चल रही 27 वीं उप्र पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता शनिवार को सीतापुर के घोड़े और घुड़सवारों का दबदबा रहा। रिले कंप्टीशन स्पर्धा में सीतापुर के घुड़े दारा और शाहीन ने पहला स्थान हासिल किया जबकि दूसरे नंबर पर मुरादाबाद के घोड़े राठौर और उर्वी रहे। इसके अलावा ब्रावो शो जंपिंग, टेंट पैंगिंग व्यक्तिगत स्पर्धाएं भी कराई गईं।
इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद पुलिस अकादमी, सीतापुर, बरेली, अलीगढ़, लखनऊ और मेरठ जोन की टीमों के 37 घोड़े और घुड़सवार भाग ले रहे हैं। शनिवार को सबसे पहले रिले कंप्टीशन स्पर्धा कराई गई जिसमें सभी टीमों ने भाग लिया। सीतापुर टीम के घुड़सवार अविनाश कुमार ने घोड़े शाहीन और कुलदीप कुमार ने घोड़े दारा पर सवार होकर पहला स्थान हासिल कर गोल्ड जीता। जबकि मुरादाबाद पुलिस अकादमी के राज नरेश ने घोड़े राठौर और वीर सिंह ने घोड़े उर्वी पर सवार होकर दूसरा स्थान हासिल किया। लखनऊ ए टीम के घुड़सवार सत्यम सिंह ने घोड़े अदा और चंद्रमा यादव ने घोड़े इला पर सवार होकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस दौरान निर्णायक मंडल की टीम और आरआई अकादमी भगवती प्रसाद समेत अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा। प्रतियोगिता की कमेंट्री रेशु मिश्रा, चाऊ अधिकारी और एकता ने की।
-- -
ब्रावो शो जंपिंग में सीतापुर का कब्जा
मुरादाबाद। ब्रावो शो जंपिंग स्पर्धा में भी सीतापुर का कब्जा रहा। सीतापुर टीम के घुड़सवार कुलदीप ने घोड़े दारा पर सवार होकर पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया जबकि घोड़े गुलाब पर सवार मुरादाबाद पुलिस अकादमी के घुड़सवार वीर सिंह दूसरे स्थान पर रहे। मुरादाबाद के घुड़सवार मुकेश बाबू और घोड़े मोंटीना की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
-- -
टेंट पैगिंग में बरेली पहले स्थान पर
मुरादाबाद। यूपी पुलिस टेंट पैगिंग व्यक्तिगत स्पर्धा में बरेली की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। बरेली की टीम के घुड़सवार तरुण सागवान और घोड़े मूमल ने बाजी मारी। इस जोड़ने गोल्ड अपने नाम किया। दूसरा स्थान पर भी बरेली के घुड़सवार रविंद्र कुमार और घोड़े रैम्बो कब्जा जमाया। तीसरे स्थान पर सीतापुर की टीम के घुड़सवार अजय कुमार और उनके घोड़े चंचल रहे।
-- -
ड्रेसाज व्यक्तिगत टीम में पुलिस अकादमी ने बाजी मारी
मुरादाबाद। यूपी पुलिस ड्रेसाज व्यक्तिगत टीम स्पर्धा में मुरादाबाद पुलिस अकादमी ने बाजी मारी। मुरादाबाद के घुड़सवार मुकेश बाबू के घोड़े गौरव, रजनीश कुमार यादव के घोड़े नगीना और राज नरेश के घोड़ी उर्वी ने पहला स्थान हासिल किया। अलीगढ़ टीम के घुड़सवार वी सिंह के घोड़े डायमंड, मयंक शर्मा के घोड़े रिमझिम ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा में मेरठ टीम के घुड़सवार चंद्रमा यादव के घोड़े फिलिक्का और तुषार कांत के घोड़े राठौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।