{"_id":"5fa6cfd48ebc3e9beb5948fb","slug":"silver-coins-found-in-the-field-during-plowing-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुताई के दौरान खेत में मिले चांदी के सिक्के, ग्रामीण लूट कर हुए फरार, पुलिस ने किया जानकारी से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुताई के दौरान खेत में मिले चांदी के सिक्के, ग्रामीण लूट कर हुए फरार, पुलिस ने किया जानकारी से इनकार
Sat, 07 Nov 2020 10:18 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
सिक्के लूटते ग्रामीण
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहरा क्षेत्र के गांव में ट्रैक्टर से जुताई करते समय एक कलश मिलने का दावा किया गया है। जिसमें चांदी के सिक्के और चांदी के आभूषण थे। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। चर्चा है कि कुछ लोग वहां से सिक्के बटोर कर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ऐसी किसी जानकारी से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र रहरा के गंगेश्वरी निवासी शौकत अली का गन्ने का कोल्हू है। उसी के पास उनका खेत है। शनिवार को पथरा निवासी सुशील ट्रैक्टर से खेत में जुताई कर रहा था। चर्चा है कि जुताई के दौरान जमीन से निकले कलश में चांदी के सिक्के मिले और जेवर मिले हैं। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों में चर्चा है कि सिक्कों से भरे कलश को कुछ लोग वहां से ले गए। खेत मालिक शौकत अली ने बताया कि जानकारी मिलने पर वहां पहुंचा तो उन्हें केवल एक चांदी का सिक्का मिला जो उन्होंने उपहार स्वरूप ट्रैक्टर चालक को दे दिया। ग्रामीणों में चर्चा है कि खेत में मिले कलश में चांदी के सिक्के, पाजेब, गले की हंसली एवं हाथ के कड़े भी थे। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह का कहना है कि जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन