{"_id":"5d71704c8ebc3e93bf3bae3c","slug":"signal-fail-city-news-mbd321116099","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद रेल मंडल के टोडरपुर और बघौली के बीच सिगनल फेल होने से सवा दो घंटे ठप रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद रेल मंडल के टोडरपुर और बघौली के बीच सिगनल फेल होने से सवा दो घंटे ठप रहा संचालन
Fri, 06 Sep 2019 03:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 03:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद रेल मंडल के टोडरपुर और बघौली के बीच गुरुवार सुबह नौ बजे सिगनल सिस्टम फेल हो गया। जिससे ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और सिगनल सिस्टम को ठीक किया। करीब सवा दो घंटे बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया। इस दौरान दस ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं।
गुरुवार सुबह नौ बजे टोडरपुर और बघौली के बीच अप और डाउन लाइन पर सिगनल सिस्टम फेल हो गया था। सूचना मिलने पर तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और चेक करने के बाद सिगनल सिस्टम खराब पाया। इसके बाद सिगनल सिस्टम ठीक करने का कार्य शुरू किया गया।
इस दौरान अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस (13006), अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस (13050), चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ृ एक्सप्रेस, शाहजहांपुर बालामऊ पैसेंजर, डिब्रूगढ़ लालगढ़ असम अवध एक्सप्रेस, हावड़ा हरिद्वार कुंभ एक्सप्रेस, प्रयाग घाट बरेली एक्सप्रेस, वाराणसी बरेली एक्सप्रेस बीच में खड़ी रहीं। सवा ग्यारह बजे सिगनल सिस्टम ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।