फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shree krishna janmasti celebrated

जन्में कृष्ण- कन्हाई बधाई हो बधाई से गुजे मंदिर परिसर और घर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
shree krishna janmasti celebrated
मुरादाबाद। महानगर में दूसरे दिन भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। महानगर कृष्णमय नजर आया। बाल गोपाल के जन्मदिवस को लेकर सुबह से ही घरों और मंदिरों में खासा उत्साह नजर आया। लोगों ने लड्डू गोपाल के जन्मदिवस पर उपवास रखा। रात बारह बजे कान्हा के जन्म लेते ही बधाइयां गाई गईं। घरों में मंदिरों को रंग-बिरंगी झालरों, फूल मालाओं से सजाया। लड्डू गोपाल को नई पोशाक पहनाकर उन्हें पालने में विराजमान किया।
विज्ञापन

महानगर के विभिन्न मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भव्य आयोजन किया गया। मंदिरों को भव्यता के साथ सजाया गया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार दोनों ही दिन कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। जैसे ही मध्यरात्रि में रात 12 बजे घड़ी की सुइयों का मिलन हुआ। मंदिरों और घरों में शंख, ढोल, नगाड़ों, मजीरों की ध्वनि गूंजने लगी। सभी एक-दूसरे को कृष्णलला के जन्म की बधाई देने लगे। लोगों ने बाल गोपाल का पंचगव्य से अभिषेक कर उनका शृंगार किया। उन्हें झूला झुलाया गया। उन्हें मेवा -मिष्ठान, मक्खन मिश्री का भोग लगाया गया। महिलाओं ने गोकुल में बाजे बधाई, जन्म लियो कृष्ण कन्हाई व अन्य भजनों ने श्रीनंदकिशोर का स्वागत किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मंदिर में सुबह से भक्तों का ताता लगा रहा। श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए पहुंचे शाम होते ही यह रौनक और भी बड़ गई। मंदिर परिसर में राधाकृष्ण की झांकियां सजाई र्गइं। कलाकारों ने कान्हा की लीलाओं का रास के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा कृष्ण की वेशभूषा में सभी का मन मोह लिया। बाल गोपाल का पंचगव्य से अभिषेक कराकर उनका मोहक श्रगांर किया गया। महाआरती की गई। लड्डू गोपाल को पालने में झूला झुलाया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचगव्य से हुआ लड्डू गोपाल का अभिषेक
लड्डु गोपाल का दूध, दही, शर्करा, घी, इत्र, गंगाजल, सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया गया। इसके साथ बाल गोपाल को चंदन का लेप लगाया गया। उन्हें नई पौशाक पहना कर उनका श्रृगांर किया गया। माखन मिश्री, मेंवा मिष्ठान,छप्पन भोग से बाल गोपाल का भोग लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed