फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shraddha came home from the hospital drill CASE

मॉक ड्रिल प्रकरणः अस्पताल से घर पहुंची शिक्षिका श्रद्धा शर्मा 

Sun, 12 Jun 2016 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
Shraddha came home from the hospital drill CASE
मॉक ड्रिल प्रकरण
 सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षा इंतजाम नहीं होने की वजह से तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हुईं शिक्षिका श्रद्धा शर्मा को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हालांकि घर में भी उन्हें मेडिकल केयर में रखा जाएगा। श्रद्धा को कई महीने लंबे ट्रीटमेंट की जरूरत है। एक जून को आरआरके स्कूल में सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल के दौरान शिक्षिका श्रद्धा शर्मा तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
विज्ञापन


सिविल डिफेंस के अधिकारियों ने उन्हें बिना किसी प्रशिक्षण और बगैर किसी सुरक्षा इंतजाम के महज एक रस्सी के सहारे छत से छलांग लगवा दी थी। श्रद्धा को इस स्टंट में हिस्सा लेने के लिए सिविल डिफेंस के अधिकारियों की ओर से दबाव बनाया गया था। आखिरी वक्त तक वह इसमें हिस्सा नहीं लेना चाहती थीं। बहरहाल सिर में गंभीर चोट और दोनों पैरों की हड्डियां फ्रैक्चर होने के बाद श्रद्धा शर्मा को कोठीवाल डेंटल कालेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


शनिवार को उन्हें सेहत में सुधार के चलते अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। श्रद्धा का कहना है कि अस्पताल से घर आकर वह अब पहलेे से बेहतर महसूस कर रही हैं। श्रद्धा एमनेजिया की शिकार हो चुकी हैं और उनकी चार दिन की याददाश्त जा चुकी है इसलिए उन्हें हादसे के बारे में कुछ भी याद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed