{"_id":"613a66348ebc3ef2c50945bb","slug":"shot-dead-body-of-farmer-found-lying-on-cot-city-news-mbd4021054155","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई पर पड़ा मिला किसान का गोली लगा शव, हाथ पर नहीं मिला गन पाउडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई पर पड़ा मिला किसान का गोली लगा शव, हाथ पर नहीं मिला गन पाउडर
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के डिडौरी गांव में गुरुवार सुबह 65 वर्षीय किसान अजीत कुमार का शव घेर में चारपाई पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। वह घेर में अकेले सोते थे। चारपाई के पास ही तमंचा भी पड़ा मिला है। परिवार का दावा है कि किसान ने गोली मारकर आत्महत्या की है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाथ पर गन पाउडर (बारूद के कण) नहीं मिला है। इससे शक की सुई हत्या की ओर घूम रही है। इतना ही नहीं परिवार की थ्योरी भी पुलिस के गले नहीं उतर रही है।
पुलिस के मुताबिक, डिडौरी गांव में किसान अजीत कुमार का परिवार रहता है। घर से करीब 60 मीटर की दूरी पर ही उनका घेर है। अजीत के तीन बेटे पवन चौधरी, अमन और अरविंद हैं, जबकि एक बेटी अंजुल है। बताया जा रहा है कि छोटे बेटे अरविंद ने डेढ़ माह पहले ही दूसरी बिरादरी की लड़की से प्रेम विवाह किया था। इस विवाह को लेकर किसान नाराज चल रहे थे।
परिवार का दावा है कि वह तीन दिन से परिवार के किसी भी सदस्य से बात नहीं कर रहे थे। रोज की तरह बुधवार रात भी वह घेर में सोने के लिए चले गए थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे छोटा बेटा अरविंद अपनी मां संतोष के साथ पशुओं को चारा डालने के लिए घेर में पहुंचा था। तब उसने देखा कि चारपाई पर उसके पिता का खून से लथपथ शव पड़ा है।
विज्ञापन
अजीत के सिर में गोली लगी थी और तमंचा चारपाई के पास ही पड़ा था। मां-बेटे की चीख पुकार पर परिवार के अन्य लोग और ग्रामीण भी वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर एसएसपी बबलू कुमार और एसपी सिटी अमित आनंद और सीओ इंदु सिद्घार्थ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने मौका मुआयना किया।
इसके बाद परिवार से घटना के बारे में भी पूछताछ की गई। अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच पड़ताल कराई। इसके बाद मौके पर से मिले 315 बोर के तमंचे को कब्जे में ले लिया है। उसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। गुरुवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बायीं कनपटी पर 315 बोर का तमंचा सटाकर गोली मारी है, जिससे भेजा उड़ गया था।
इसके अलावा हाथ पर गन पाउडर भी नहीं मिला है। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि डिडौरी गांव में किसान का शव घेर में पड़ा मिला है। हर एंगल पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। परिवार के लोग जो कहानी बता रहे हैं, उसकी भी जांच कराई जा रही है।
बुधवार रात सास बहू में हुआ था विवाद, पहुंची थी पुलिस
पुलिस जांच में सामने आया कि गुरुवार रात किसान अजीत के घर में विवाद हुआ था। अजीत के बड़े बेटे पवन ने बताया कि मां संतोष देवी और छोटे भाई अरविंद की पत्नी के बीच बच्चों को लेकर विवाद हो गया था। तब किसी ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली थी। पुलिस कर्मियों को घरेलू विवाद होने की बात कहकर लौटा दिया गया था।
छोटे बेटे ने दूसरी बिरादरी की लड़की से किया विवाह
पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई कि अजीत के तीसरे नंबर के बेटे अरविंद ने कांशीराम नगर कॉलोनी-मुरादाबाद निवासी दूसरी बिरादरी की लड़की से डेढ़ माह पहले प्रेम विवाह कर लिया था। इस मामले में लड़की पक्ष की ओर से मझोला थाने में भी शिकायत की गई थी। दोनों बालिग होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पाई थी। इस बात को लेकर भी अजीत कुमार नाराज थे।