फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shop empty but large number of polythene stock found in bed

दुकान में छापा गया बेकार, घर से पॉलिथीन मिली बेशुमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
shop empty but large number of polythene stock found in bed
मुरादाबाद। नगर निगम की राजस्व विभाग की टीम जामा मस्जिद क्षेत्र की एक दुकान में डेढ़ घंटे तक सिर खपाती रही, लेकिन प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद नहीं कर सकी। सूचना पुख्ता थी, लिहाजा दुकान के पास ही स्थित घर में भी छापे की कार्रवाई की गई। थोड़ी सी तलाशी के बाद ही बेड के नीचे से छिपे 8 कट्टे मिले। उन्हें खोलने पर करीब 2.5 क्विंटल पॉलिथीन बरामद की गई। व्यापारी के खिलाफ नगर निगम ने 25 हजार जुर्माना करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर के मुताबिक सटीक रेकी के बाद व्यापारी उबैर की दुकान पर सुब्हान, आसिफ, उपेंद्र के साथ पहुंचे थे। दुकान के काउंटर से लेकर सभी जगह छानबीन की गई, लेकिन प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं की जा सकी। टीम के पास इनपुट आया कि छापे से पहले दुकान से सामग्री हटाई गई है। इसके बाद उबैर के घर पर छापे की कार्रवाई की गई। पहले व्यापारी मना करते रहे फिर अफसरों को घर ले गए। घर में तलाशी शुरू होने के बाद बेड के नीचे से कट्टे निकलने लगे। नगर आयुक्त संजय चौहान को सूचना देने के बाद जुर्माना करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान मुगलपुरा थाने की पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed