फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shiv Sena honored the mahants and priests.

Moradabad News: शिवसेना ने महंतों और पुजारियों को किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena honored the mahants and priests.
मुरादाबाद। शिवसेना (उद्धव) की ओर से दिल्ली रोड स्थित एक होटल में महंतों और पुजारियों को सम्मानित किया गया। हरिहर मंदिर को लेकर चल रहे आंदोलन के क्रम में छह दिसंबर को इन महंतों और पुजारियों ने महाआरती के कार्यक्रम में भाग लिया था।
विज्ञापन


संगठन के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शिवाजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला प्रमुख ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य धर्म की रक्षा और देश की रक्षा का संकल्प का संकल्प है। शहर के महंतों और पुजारियों ने हरिहर मंदिर के आंदोलन के क्रम में छह दिसंबर को महाआरती कार्यक्रम में भाग लिया था। इसी वजह से साधु-संतों महंतों का अभिनंदन किया गया है। हिंदू धर्म पर हो रहे अत्याचार, बढ़ते आतंकवाद को लेकर हर घर में शस्त्र-शास्त्र पूजन के कार्यक्रमों को लेकर चिंतन किया गया। इस दौरान संकल्प लिया गया कि अधिक से अधिक हिंदुओं को शिक्षा दिलाया जाएगा। प्रत्येक बच्चे को शंख बजाने की शिक्षा दी जाएगी। इससे पहले अमरनाथ दीक्षित, राजेश रस्तोगी, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश, शिवचरण प्रजापति, धीरेंद्र दास ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दाैरान विपिन भटनागर, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, पंकज पाल बादाम सिंह, तिलक राज, शिबू सैनी आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed