फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shavana became the devil for sautan aliyah

मानसी शर्मा से धर्म परिवर्तन कर आलिया बनी सौतन से बदला लेने के लिए शबाना बनी शैतान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
shavana became the devil for sautan aliyah
मुरादाबाद। मानसी शर्मा से धर्म परिवर्तन कर आलिया बनी सौतन से बदला लेने के लिए शबाना शैतान बन गई। उसने पहले घर में ही पिस्टल चलाकर अभ्यास किया और फिर मौके पर जाकर आलिया को चार गोलियां मारीं। पुलिस पूछताछ में उसने साफ कहा कि आलिया उर्फ मानसी की वजह से मेरी और मेरे बच्चों की जिंदगी तबाह हो गई थी। मैं हर रोज मन ही मन में घुट रही थी। आज हत्या करने के बाद दिल को सुकून मिला है।
विज्ञापन

हत्यारोपी शबाना ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि कई साल तक मुझे अपने पति मोहम्मद जफर की दूसरी शादी का पता ही नहीं चला था। पति फोन बातचीत करता था और कई कई दिन गायब रहता था। शुरुआत में तो सब चलता रहा। लेकिन पति धीरे धीरे मेरे और मेरे पांचाें बच्चों पर ध्यान देना बंद दिया था। तब मुझे शक हुआ। मैने निगाह रखनी शुरू की और छानबीन की तो पता चला कि पति ने दूसरी महिला से शादी कर ली है। उसके पहले पति से दो बच्चे भी हैं। उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। इस महिला का नाम मानसी शर्मा था और उसने अपना धर्म परिवर्तन कर नाम आलिया रख लिया। शबाना के मुताबिक डेढ़ साल पहले उसने इस बाबत पति ने बात की तो उसने खुलकर बता दिया कि वह दूसरा निकाह कर चुका है। ऐसे में उसके गुस्से की आग और भड़क गई।
विज्ञापन

लॉकडाउन में पति ले आया पड़ोस में तो मिल गया मौका
पुलिस के मुताबिक तभी से शबाना अपनी सौतन की तलाश में थी। निकाह के बाद उसके पति मोहम्मद जफर ने उसे गौर ग्रेसियस में फ्लैट लेकर रखा। वह दूर था तो वह मन मसोस कर रह गई थी। लॉक डाउन में मौका मिला। लॉकडाउन के कारण जफर ने आलिया और उसके बच्चों कोे घर के पास ही विद्या नगर में किराये पर मकान दिला दिया। अब वह गर्भवती भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सड़क पर जाकर किया इंतजार
पुलिस के मुताबिक शबाना के घर में पिस्टल था। आलिया ने इसका घर में अभ्यास किया। घर में कोई नहीं था तो उसने कई गोलियां दागकर देखीं। उसके बाद वह आलिया के घर पहुंच गई। वहां उसे पता चला कि वह डाक्टर के यहां गई है तो वापस आ गई और फिर से रास्ते में आकर डट गई। शाम को उसने देखा कि वापस लौट रही थी। तब उसने रास्ते में ही आलिया को चार गोलियां मारी।
पति लाया था मुंगेरी पिस्टल
मुरादाबाद। शबाना ने अपनी सौतन की हत्या मुंगेरी पिस्टल से की। इस पिस्टल को उसके पति ने ही घर में लाकर रखा था। महिला ने पूछताछ में ये भी कबूला है कि उसने पिस्टल चलाने की पहले घर पर ही प्रैक्टिस की थी। इसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। जफर ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि इसी पिस्टल से वह वारदात को अंजाम दे देगी।
गोली मारने के बाद नहीं भागी शबाना
मुरादाबाद। सरेशाम गोली मारकर हत्या करने वाली शबाना घटनास्थल से नहीं भागी। मौके पर ही घूमती रही और पुलिस के आने का उसने इंतजार किया। महिला को उसके बेटे ने मौके से लेकर जाने का प्रयास किया, लेकिन वह उसके साथ स्कूटी पर नहीं बैठी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पिस्टल भी उससे ले ली जिसका उसने तनिक भी विरोध नहीं किया। आसपास के लोग भी जमा हो गए और वह उनसे भी आराम से बात करती रही।
वीडियो हुआ वायरल
वारदात को अंजाम देने के बाद शबाना वहीं खड़ी रही। आलिया सड़क पर पड़ी थी और शबाना हाथ में पिस्टल लहराते हुए वहीं बात करती रही। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और यह वीडियो वायरल हो गया। उसमें साफ नजर आ रहा है कि शबाना को अपने किए पर कोई अफसोस नहीं और वह बेखौफ होकर सड़क पर घूमती रही।
ताला लगाकर भाग गए शबाना के परिजन
मुरादाबाद। हत्या होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि शबाना मऊ नया गांव निवासी है। पुलिस उसके घर पहुंची तो पता चला कि आरोपी के परिजन ताला लगाकर भाग गए हैं। पुलिस ने जफर के भाइयों के घर भी दबिश दी। यहां महिलाओं से पूछताछ की गई। आलिया के बारे में जानकारी जुटाई। लेकिन उन्होंने किसी जानकारी से इनकार कर दिया।

मुस्कान ने बचा ली रिया की जान
मुरादाबाद। घटना के समय आलिया के साथ उसकी पांच साल की बेटी रिया और पड़ोस मुस्कान थीं। जैसे ही रास्ते में शबाना ने आलिया को गोली मारी तो मुस्कान रिया उर्फ तनिष्क को अपने साथ लेकर वहां से भाग निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed