फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shamli-Gorakhpur Expressway will pass through 60 villages of the district.

Moradabad News: जिले के 60 गांवों से गुजरेगा शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Shamli-Gorakhpur Expressway will pass through 60 villages of the district.
मुरादाबाद। शामली से गोरखपुर तक बनने वाले ग्रीनफील्ड इकोनाॅमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे मुरादाबाद जिले के 60 गांवों से गुजरेगा। इस एक्सप्रेसवे से पीतलनगरी से गोरक्षनगरी का सफर आसान होगा। इसके लिए डीपीआर बन चुकी है। जल्द जमीनों का अधिग्रहण का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पूर्वांचल से जोड़ने वाले शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे करीब 750 किलोमीटर लंबा होगा। जो करीब 22 जिलों से गुजरेगा। छह लेन के इस एक्सप्रेसवे पर करीब 35 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रोजगार के दृष्टिकोण से यह एक्सप्रेसवे काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक सीमांकन के साथ अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। एक्सप्रेस का निर्माण होने में कम से कम तीन साल का समय लगेगा। यह एक्सप्रेसवे जिले के साठ गांवों से होकर गुजरेगा। इसमें ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के सर्वाधिक 26 गांव हैं। इसके अलावा कांठ तहसील क्षेत्र के 23 और सदर तहसील क्षेत्र 11 गांव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

दो से तीन घंटे की होगी बचत

मुरादाबाद। अभी मुरादाबाद से गोरखपुर जाने के लिए सीधे ताैर पर दो रास्ते हैं। एक बरेली, सीतापुर, लखनऊ होकर तो दूसरा बरेली, हरदोई, लखनऊ होकर। दोनों रास्तों से गोरखपुर का सफर करीब 10 से 12 घंटे पूरा होता है। शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे ग्रीनफील्ड इकोनाॅमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे के निर्माण से दो से तीन घंटे की बचत होगी। ब्यूरो

000

ग्रीनफील्ड इकोनाॅमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे में 22 जिले शामिल

मुरादाबाद। शामली से लेकर गोरखपुर तक जाने वाले ग्रीनफील्ड इकोनाॅमिक काॅरिडोर एक्सप्रेसवे में 22 जिले शामिल हैं। इसमें शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर अमरोहा, मुरादाबाद रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर, सीतापुर, बलरामपुर, लखनऊ, बहराइच, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, गोरखपुर शामिल है। ब्यूरो

00

जिले के इन गांवों से गुजरेगा शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे

- कांठ तहसील क्षेत्र : मिलक पाहर मऊ, डूडेला, मुख्तयारपुर नवादा, मोहम्मदपुर भगवानदास, हकदादपुर बिलायतनगर, सदाकपुर उर्फ भालूपुरा खिचार, किरातपुर उर्फ किरतपुरी, गोविंदपुर ज्ञानपुर, मथाना, छज्जूपुर अबाल, बगिया सागर, ढक्की, अलीपुर खालसा, तेलीपुरा खालसा, सिमला, नगला जोगराज, अदालपुर जोगी सिहाली, सनजारपुर सुल्तानपुर, दरियापुर, गदापुर, शेरपुर पट्टी अंतमाली।

- ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र : लालपुर पीपलसाना, शेरपुर पट्टी, वालापुर, मधुपुरी, गमरी, पाढला, बहादर नगर, शेरपुर बहलीन, आलमगीरपुर, ख्वाजपुर धनतला, खाई खेड़ा, सरकरा परमपुर माफी, रतुपुरा, बहेड़ेरपुर गज्जो, शिव नगर, किसानपुर गमरी, पसियापुरा पदारथ, बोबधवाला, गजेड़ा आलम, असलेमपुर, फाैलादपुर, निर्मलपुर, इनायत नगर, लोनगी कलां, रघुनाथपुर, गजेड़ा सैद।


- मुरादाबाद सदर तहसील क्षेत्र : करिया नगला अहतमाली, बिलवाला अहतमाली, बुरहानपुर अहतमाली, बुरहानपुर मुस्तहकम, करिया नगला मुस्तहकम, बहोरनपुर मझरा कुड़ी, बढ़पुरा मजरा कुड़ी, भवानीपुर, कुकर जोनड़ी, नरेंद्रपुर, लालपुर प्रोहित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed